Newswahni

मानसून की पहली बारिश में डूबा मधुबनी शहर कई मोहल्लों में भरा पानी विकास योजनाओं और सफाई व्यवस्था धड़ाम…




मधुबनी शहर में मानसून की पहली बारिश ने नगर निगम की सफाई व्यवस्था और जल निकासी तंत्र की पोल खोल दी है। शहर के कई प्रमुख मोहल्ले जलमग्न हो गए हैं, जिससे हजारों लोगों का जनजीवन प्रभावित हुआ है। आदर्श नगर, तिरहुत कॉलोनी, मनिहार मोहल्ला और बीएन झा कॉलोनी सहित दर्जनों इलाकों में पिछले कई दिनों से पानी जमा है। अधिकांश सड़कों और गलियों में घुटने भर पानी भर गया है, और कई घरों में भी पानी घुस गया है। जलजमाव के कारण गंदे पानी से दुर्गंध फैल रही है, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। इसके अतिरिक्त, सांप और बिच्छू जैसे विषैले जीव-जंतुओं के घरों और मोहल्लों में पहुंचने की आशंका भी जताई जा रही है। कई स्थानों पर पलटे वाहन निवासियों, विशेषकर बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। लोगों को आवश्यक कार्यों के लिए जलमग्न सड़कों से जोखिम उठाकर गुजरना पड़ रहा है। कई दोपहिया और चारपहिया वाहन पानी में फंसकर खराब हो गए हैं, जबकि कुछ स्थानों पर वाहन पलटने की घटनाएं भी सामने आई हैं। व्यवस्थाओं की खामियां उजागर स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर निगम ने कैनाल और नालों की नियमित सफाई नहीं कराई, जिसके कारण बारिश का पानी निकल नहीं सका। करोड़ों रुपये खर्च कर विकास कार्यों और जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने के दावों के बावजूद पहली ही बारिश में व्यवस्थाओं की खामियां उजागर हो गई हैं। शहर की करीब 30 हजार आबादी इस जलजमाव से प्रभावित बताई जा रही है। लोग प्रशासन और नगर निगम के खिलाफ नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं और तत्काल जल निकासी तथा राहत कार्य शुरू करने की मांग कर रहे हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top