Newswahni

बिहारशरीफ में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर डॉक्टर मरीजों की जांच करेंगे आई स्पेशलिस्ट और ऑडियोलॉजिस्ट भी रहेंगे…




नालंदा में आज(21 जून 2026) हेल्थ कैंप का आयोजन किया जा रहा है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जहां एक ओर लोगों को निरोग रहने के गुर सिखाए जाएंगे, वहीं दूसरी ओर साप्ताहिक निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर के माध्यम से मरीजों को विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श लेने का मौका मिलेगा। बिहारशरीफ रेड क्रॉस सोसाइटी श्रम कल्याण केंद्र के विस्तारित भवन में साप्ताहिक शिविर सुबह 7:30 बजे से 9:00 बजे तक लगेगा। जहां एलोपैथिक, होम्योपैथिक, फिजियोथेरेपी, आई स्पेशलिस्ट समेत 10 डॉक्टर मरीजों की जांच करेंगे और उन्हें उचित परामर्श देंगे। ये कैंप पूरी तरह से निशुल्क है।
मरीजों की जांच होगी साप्ताहिक शिविर में शिविर में चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉ. श्याम बिहारी, आई स्पेशलिस्ट डॉ. अभिनव कुमार सिंह और सर्जन डॉ. आशुतोष कुमार अपनी सेवाएं देंगे। हड्डी एवं नस से संबंधित बीमारियों के लिए डॉ. सुबोध कुमार मौजूद रहेंगे। इसके अलावा, जनरल फिजिशियन डॉ. अखिलेश कुमार और डॉ. उमेश कुमार सिन्हा मरीजों के स्वास्थ्य की जांच करेंगे। दांतों की समस्या के लिए डॉ. उदय देव रंजन, फिजियोथेरेपी के लिए डॉ. शहजाद आलम और ऑडियोलॉजिस्ट डॉ. प्रदीप कुमार सिंह भी मौजूद रहेंगे। एलोपैथिक के साथ-साथ वैकल्पिक चिकित्सा के तहत होम्योपैथिक डॉ. गौतम कुमार और डॉ. रितेश कुमार भी मरीजों को परामर्श देंगे। फुल बॉडी चेकअप की सुविधा आयोजकों ने बताया कि यहां आने वाले लोगों के लिए सिर्फ चिकित्सीय परामर्श ही नहीं, बल्कि जांच की भी विशेष व्यवस्था की गई है। रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से शिविर में मुफ्त शुगर की जांच की जाएगी। इसके साथ ही, फुल बॉडी चेकअप की सुविधा भी लोगों के लिए उपलब्ध रहेगी, ताकि बीमारियों की समय रहते पहचान की जा सके। योग दिवस पर विशेष शिविर वहीं, योग दिवस के उपलक्ष्य में पतंजलि परिवार के सहयोग से एक विशेष निशुल्क योग शिविर लगा। यह शिविर हॉस्पिटल मोड़ स्थित आईए.ए हॉल में सुबह 5:30 बजे से 7:00 बजे तक चला, जिसमें योग प्रशिक्षकों की ओर से लोगों को प्राणायाम और विभिन्न आसनों का अभ्यास कराया गया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top