Newswahni

मोहम्मद कामरान वीं में चयनित किशनगंज के कामरान को प्रोबेशन ऑफिसर का पद मिला मधेपुरा में के पद तैनात…




किशनगंज के खगड़ा स्थित हनफिया रोड निवासी मोहम्मद कामरान ने 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) परीक्षा में सफलता हासिल की है। उन्हें प्रोबेशन ऑफिसर के पद पर चयनित किया गया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, रिश्तेदारों और क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। सामाजिक-राजनीतिक क्षेत्र के लोगों ने दी बधाई मोहम्मद कामरान खगड़ा निवासी मोहम्मद कयामुद्दीन अंसारी के पुत्र हैं। उनके चयन की खबर मिलते ही शुभचिंतकों और सामाजिक-राजनीतिक क्षेत्र के लोगों ने उन्हें बधाई दी। मोहम्मद कयामुद्दीन अंसारी स्थानीय स्तर पर एक सम्मानित सामाजिक व्यक्ति के रूप में जाने जाते हैं। वह लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता और पूर्व एनडीए प्रत्याशी मोहम्मद कलीमुद्दीन के भाई हैं। जानकारी के अनुसार, मोहम्मद कामरान इससे पहले मधेपुरा जिले में प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) के पद पर कार्यरत थे। प्रशासनिक सेवा में रहते हुए भी उन्होंने अपनी पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी जारी रखी। दृढ़ता के बल पर परीक्षा में हासिल किया मुकाम उनकी यह सफलता लगातार मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण का परिणाम है। इसी दृढ़ता के बल पर उन्होंने 70वीं बीपीएससी परीक्षा में यह मुकाम हासिल किया। परिजनों ने बताया कि कामरान शुरू से ही मेधावी छात्र रहे हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा किशनगंज से प्राप्त की और प्रशासनिक सेवा में जाने का लक्ष्य निर्धारित किया था। उनकी यह उपलब्धि जिले के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत मानी जा रही है। माता-पिता, परिवार के सदस्यों और शिक्षकों को श्रेय मोहम्मद कामरान ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, परिवार के सदस्यों, शिक्षकों और मार्गदर्शकों को दिया। उन्होंने युवाओं को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने और कठिन परिस्थितियों में भी मेहनत जारी रखने की सलाह दी। मोहम्मद कामरान की उपलब्धि को जिले के लिए गौरव का विषय माना जा रहा है। सामाजिक संगठनों, अधिवक्ताओं, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न वर्गों के लोगों ने दोनों सफल अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। लोगों का कहना है कि इनकी सफलता जिले के युवाओं को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित होकर मेहनत करने की प्रेरणा देगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top