Newswahni

मोदी ने किसान निधि की वीं किस्त जारी की शेखपुरा में कृषि विज्ञान केंद्र में लाइव टेलीकास्ट किसानों को टिप्स मिले…




प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के किसानों के साथ-साथ शेखपुरा के किसानों के बैंक खातों में किसान निधि की 23वीं किस्त की राशि भेजी। इस अवसर पर जिला कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) अरियरी में एक लाइव टेलीकास्ट समारोह का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में महिला और पुरुष किसान उपस्थित रहे। कृषि वैज्ञानिक नवीन कुमार सिंह ने बताया कि इस समारोह में लगभग 150 किसान मौजूद थे। सभी किसानों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना और उनके विचारों को आत्मसात करने का प्रयास किया। कम उर्वरक से अधिक उपज प्राप्त की जा सकती समारोह में उपस्थित कृषि वैज्ञानिक डॉ. प्रमोद कुमार, अलका ज्योति शर्मा और संगीता कुमारी ने किसानों को ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत प्राकृतिक खेती के महत्वपूर्ण टिप्स दिए। उन्होंने किसानों को मोटे अनाज (मिलेट) उगाने की भी सलाह दी, जिसमें कम पानी और कम उर्वरक से अधिक उपज प्राप्त की जा सकती है। अभियान 30 जून तक जारी रहेगा वैज्ञानिकों ने बताया कि पूरे जून माह में देशव्यापी ‘खेत बचाओ अभियान’ चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य किसानों को प्राकृतिक और जैविक खेती के लिए प्रेरित करना है, जिसके तहत गांव-गांव जाकर शिविर लगाकर उन्हें जागरूक किया जा रहा है। यह अभियान 30 जून तक जारी रहेगा। किसानों ने प्रधानमंत्री द्वारा दी गई आर्थिक सहायता के लिए उनका धन्यवाद किया। उन्होंने बताया कि इस सहयोग से उन्हें खेती-किसानी के कार्यों को आगे बढ़ाने में काफी मदद मिल रही है। किसानों ने जिला कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिकों के प्रयासों की भी सराहना की।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top