![]()
कैमूर के सिविल कोर्ट भभुआ और अनुमंडल सिविल कोर्ट मोहनिया में बढ़ती गर्मी और लू के प्रकोप के कारण मॉर्निंग कोर्ट की कार्य अवधि बढ़ा दी गई है। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने इस संबंध में एक नया आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार, दोनों न्यायालयों में चल रही मॉर्निंग कोर्ट की व्यवस्था को अब 27 जून तक के लिए बढ़ा दिया गया है। पहले के आदेश में 22 जून से डे कोर्ट का संचालन शुरू होना था, लेकिन वर्तमान गर्मी की स्थिति को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। अब दोनों अदालतों में 27 जून तक सुबह की पाली में ही काम होगा। नियमित डे कोर्ट का संचालन 29 जून से शुरू होगा। नए आदेश की प्रतिलिपि जिला पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, सिविल सर्जन, जेल अधीक्षक और अधिवक्ता संघ भभुआ व मोहनिया सहित सभी संबंधित विभागों को भेजी गई है।
Source link