Newswahni

मुसल्लहपुर हाट में बनेगा वेंडिंग जोन और विवाह भवन कदमकुआं वेंडिंग जोन का किराया होगा फिक्स नगर निगम के सशक्त स्थाई समिति की…




पटना नगर निगम के सशक्त स्थाई समिति की 24वीं साधारण बैठक आज मेयर ऑफिस में आयोजित की जाएगी। इस बैठक में 9 एजेंडों पर चर्चा होगी। वार्ड नंबर 50 के मुसल्लहपुर हाट स्थित निगम के भूमि पर वेंडिंग जोन और विवाह भवन बनाए जाएंगे। कदमकुआं वेंडिंग जोन में दुकानदारों का किराया फिक्स किया जाएगा। स्वच्छता सर्वेक्षण को ध्यान में रखते हुए हर वार्ड में सफाई वाहन और उपकरणों की सूची उपलब्ध कराने को कहा गया है। आज की बैठक में एक करोड़ योजना 4.0 के तहत सभी 75 वार्डों की योजनाओं की सूची देने को कही गई है। बिना सशक्त स्थाई समिति के स्वीकृति के काम की मांगी रिपोर्ट आज की बैठक में सशक्त स्थाई समिति की 22वीं साधारण बैठक और 23वीं साधारण बैठक के कार्रवाई की संपुष्टि की जाएगी। साथ ही सशक्त स्थाई समिति के 10वीं साधारण बैठक तक दिए गए योजनाओं की स्वीकृति और बोर्ड की बैठक तक दिए गए योजनाओं की स्वीकृति का रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा गया है। 13 जनवरी 2023 से 30 मार्च 2026 तक बिना सशक्त स्थाई समिति के स्वीकृति लिए कितनी योजनाओं पर काम कराया गया है और इन योजना पर कितनी राशि खर्च की गई है, उसकी एक अपडेट सूची मांगी गई है। लीज पर आवंटित प्रॉपर्टी को फ्री होल्ड करने पर होगी चर्चा इसके साथ ही पटना नगर निगम द्वारा लीज पर आवंटित राजेंद्र नगर, श्री कृष्णा पुरी, पी आई टी कॉलोनी और बेउर स्थित भूखंडों, भवनों, फ्लैटों को लीज होल्ड से फ्री होल्ड करने के संबंध पर भी चर्चा होगी। इसे मार्केट वैल्यू के 10% पर फ्री होल्ड करने की बात पिछली बैठक में कही गई, मगर इस पर कोई फैसला नहीं लिया गया था। इस संपत्ति से रेवेन्यू कितना जनरेट होगा इसका आकलन करते हुए आज की बैठक में एक डिटेल रिपोर्ट पेश की जाएगी। निगम को 300 से 500 करोड़ तक का हो रहा नुकसान पटना नगर निगम शहर में पटना क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण की 2940 प्रॉपर्टी को फ्री होल्ड करेगा। प्राधिकरण के भंग होने के बाद पूरी प्रॉपर्टी पटना नगर निगम के अधीन आ गई थी। मगर इन 65 वर्षों में निगम ने लीज पर दी गई प्रॉपर्टी को फ्री होल्ड नहीं किया था। इसका नतीजा यह हुआ कि अधिकतर प्रॉपर्टी पर अतिक्रमण के साथ ही दबंग का कब्जा हो गया। वहीं, फ्री होल्ड नहीं होने से निगम को 300 से 500 करोड़ तक का नुकसान हो रहा है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top