Newswahni

समस्तीपुर में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में मारी टक्कर हादसे में दोस्तों की मौत घर से घूमने के लिए निकले थे दोनों…




समस्तीपुर में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में 2 दोस्तों की मौत हो गई। जिसकी पहचान गढ़सिसई वार्ड-6 निवासी कैलाश राम के पुत्र राजू कुमार राम(20) और बनघारा के रहने वाले अरुण दास के पुत्र अमित कुमार(22) के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार दोनों गुरुवार रात कहीं घूमने जा रहे थे। रास्ते में अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। रात में लोगों को जानकारी नहीं मिल सकी। शुक्रवार सुबह राहगीरों ने शव देखा। जिसके बाद परिवार और पुलिस को जानकारी दी गई। घटना विद्यापति नगर थाना क्षेत्र के गोलोरिया स्कूल के पास की है। घर में मचा कोहराम मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top