Newswahni

शेखपुरा बरबीघा में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर दल्लू चौक से चांदनी चौक तक एक्शन रुपए जुर्माना बिजली मोटर जब्त…




गुरुवार को शेखपुरा और बरबीघा नगर परिषद क्षेत्रों में सड़कों पर अवैध कब्जों और यातायात बाधित करने वालों के खिलाफ नगर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की। जिला पदाधिकारी शेखर आनंद के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी प्रियंका कुमारी के नेतृत्व में एक विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। यह अभियान शेखपुरा शहर के दल्लू चौक, भौजडीह रोड, हुसैनाबाद रोड और कटरा चौक से होते हुए चांदनी चौक तक चला। इस दौरान अतिक्रमण शुल्क के रूप में 3500 रुपये का जुर्माना वसूला गया। इसके अतिरिक्त, तरछा मोहल्ले में जलापूर्ति पाइपलाइन में अवैध मोटर कनेक्शन की शिकायत पर छापेमारी की गई, जिसमें कुल 7 बिजली मोटर जब्त किए गए। आवागमन में हो रही परेशानियों से राहत मिली उधर, बरबीघा नगर परिषद में यह अभियान थाना चौक से शुरू होकर पोस्ट ऑफिस तक संचालित किया गया। मुख्य मार्ग पर किए गए अवैध कब्जों और दुकानों के बाहर सड़क तक फैले सामानों को हटाया गया। इससे आम राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में हो रही परेशानियों से राहत मिली। नगर कार्यपालक पदाधिकारी की देखरेख में चले इस अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों और अतिक्रमणकारियों पर सख्ती बरती गई। प्रशासन ने बरबीघा में 4,000 रुपये का जुर्माना वसूला। अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि भविष्य में सड़क किनारे फिर से अतिक्रमण करने पर जुर्माना राशि बढ़ाने के साथ-साथ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। अतिक्रमण हटाओ अभियान लगातार जारी रहेगा इस संबंध में जानकारी देते हुए डीसीएलआर सह डीपीआरओ मृत्युंजय कुमार ने बताया कि अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा यह अतिक्रमण हटाओ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि बरबीघा शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाना और यातायात को सुगम बनाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। प्रशासन ने शहर के दुकानदारों और व्यवसायियों से अपील की है कि वे अपनी दुकानों का सामान निर्धारित सीमा के भीतर ही रखें और सार्वजनिक सड़क या फुटपाथ पर कब्जा न करें। इस कदम की सराहना की है और उम्मीद जताई है कि इससे शहर की सूरत बदलेगी और जाम की समस्या से काफी हद तक निजात मिलेगी। ​इस अभियान में नगर परिषद के कर्मियों के साथ-साथ स्थानीय बरबीघा थाना की पुलिस बल की भी तैनाती रही।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top