Newswahni

भाजपा विधायक ने नगरनिगम में गुटबाजी का आरोप लगाया विजय खेमका ने पार्षद प्रतिनिधियों पर जनता का काम बाधित करने का आरोप लगाया…




पूर्णिया सदर से भाजपा विधायक विजय खेमका ने नगर निगम पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मंगलवार को आयोजित सहयोग सह जनकल्याण शिविर के दौरान जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने उक्त बातें कहीं। विधायक ने कहा कि नगर निगम में इन दिनों सिर्फ गुटबाजी हो रही है। गुटबाजी करके पार्षद प्रतिनिधि जनता के काम को बाधित कर रहे हैं। विकास कार्यों को लेकर नगर निगम के रवैये पर सवाल खड़ा करते हुए विधायक ने कहा कि नगर निगम के पास विकास के लिए कोई योजना नहीं है। इनके अनुसार, सभी विकास कार्य मुख्यमंत्री और विधायक निधि से ही संभव हो पाते हैं। उन्होंने निगम पर विकास कार्यों को लेकर उदासीनता बरतने का आरोप लगाया। सेमका ने कहा हम लोग इसके लिए नहीं है कि जनता काम बाधित करें। हमलोग जनता के काम के लिए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की हर योजना एनडीए सरकार की योजना है, मंगलम जी को सैलरी भी एनडीए सरकार देती है। सेमका ने कहा कि हम भी सरकार की सेवा एनडीए के राज में कर रहे हैं। हमारे पास जो आएगा जनमत के अधार पर हम उस योजना को उस स्थान पर देगें। यह बयान ऐसे समय में आया है जब बीते दिनों नगर निगम क्षेत्र में विकास के मुद्दों को लेकर महापौर की कार्यशैली पर सवाल उठाए गए थे। डिप्टी मेयर के पति अरविंद कुमार शाह उर्फ भोला साह और वार्ड पार्षद कल्याणी राय के पति राजीव राय उर्फ बवाली ने सोशल मीडिया पर यह मुद्दा उठाया था, जिससे सार्वजनिक बहस छिड़ गई थी। विधायक खेमका का यह बयान एक वार्ड पार्षद प्रतिनिधि ललनेश सिंह के साथ हुई बातचीत के बाद आया। ललनेश सिंह ने मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना के तहत अपने वार्ड में सड़क और नाला बनाने की बात कही थी। इस पर विधायक ने सीधे जवाब देते हुए कहा कि नगर निगम की कोई अपनी योजना नहीं है, जिससे विधायक कोष से सड़क या नाले का निर्माण हो सके। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि पिछले कार्यकाल में उस वार्ड को विधायक कोष की योजना का लाभ दिया जा चुका है। विधायक ने फिर दोहराया कि निगम में सिर्फ गुटबाजी हो रही है, विकास पर ध्यान नहीं है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top