Newswahni

मखदुमपुर में करंट लगने से लिट्टी दुकानदार की मौत परिजनों ने बिजली विभाग पर हत्या का आरोप लगाया मुआवजे की मांग की…




जहानाबाद के मखदुमपुर बाजार में गुरुवार सुबह बिजली के पोल में करंट लगने से 18 वर्षीय चंदन कुमार की मौत हो गई। परिजनों और स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका दावा है कि शिकायत के बावजूद विभाग ने समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की। जानकारी के अनुसार, मखदुमपुर बाजार निवासी चंदन कुमार अपनी लिट्टी की दुकान खोलने बाजार पहुंचे थे। दुकान खोलने के बाद वह शौच के लिए गए। इसी दौरान रास्ते में स्थित एक बिजली के पोल में प्रवाहित करंट की चपेट में आ गए और उससे चिपक गए। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और मखदुमपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद लाठियों की मदद से युवक को पोल से अलग किया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक के परिजनों ने बिजली विभाग पर आरोप लगाया है कि संबंधित पोल में करंट आने की शिकायत कई बार की गई थी। उन्होंने बताया कि दो दिन पहले भी उसी स्थान पर करंट लगने से एक कुत्ते की मौत हो गई थी। इसके बावजूद विभाग ने पोल की मरम्मत या सुरक्षा के लिए कोई कदम नहीं उठाया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि विभाग समय रहते कार्रवाई करता तो युवक की जान बच सकती थी। घटना के बाद पूरे बाजार क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। परिजनों ने दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई और उचित मुआवजा देने की मांग की है। मखदुमपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि परिजनों की ओर से अभी तक लिखित आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top