Newswahni

मधेपुरा में जून को जॉब कैंप प्राइवेट बैंक में पदों पर भर्ती हजार रुपए तक मिलेगी सैलरी…




मधेपुरा नियोजनालय में 20 जून को एक दिवसीय जॉब कैंप आयोजित किया जाएगा। इसमें उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड कुल 60 पदों पर भर्ती करेगा। इन पदों में टीसीओ (TCO), टीआरओ (TRO) और सीओ (CO) के 20-20 पद शामिल हैं। इन पदों के लिए 12वीं पास या स्नातक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। आयु सीमा 18 से 32 वर्ष निर्धारित की गई है। चयनित उम्मीदवारों को प्रशिक्षण अवधि में 10,476 रुपये से 16,113 रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा। इसके अतिरिक्त, पीएफ, ईएसआई, फ्यूल अलाउंस और इंसेंटिव जैसी सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। नियुक्तियां मधेपुरा, सहरसा, सुपौल और पूर्णिया जिलों में होंगी। पंजीकृत अभ्यर्थी जॉब कैंप में हो सकते हैं शामिल जिला नियोजन पदाधिकारी लरविन कुमार ने बताया कि बिहार के किसी भी जिला नियोजनालय में पंजीकृत अभ्यर्थी इस जॉब कैंप में शामिल हो सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवारों को अपने साथ बायोडाटा, शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों की मूल एवं फोटोकॉपी, पासपोर्ट आकार के फोटो और आधार कार्ड लेकर निर्धारित समय पर उपस्थित होना होगा। उन्होंने युवाओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस जॉब कैंप में भाग लेकर रोजगार के अवसर का लाभ उठाएं। नियोजन पदाधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि भर्ती की शर्तों के लिए नियोजक (कंपनी) स्वयं जिम्मेदार है और नियोजनालय की इसमें कोई भूमिका नहीं होगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top