Newswahni

वीं पास महिलाओं के लिए सरकारी नौकरी का मौका हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती की तैयारी तेज…



UP Anganwadi Bharti 2026: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तलाश कर रही 12वीं पास महिला उम्मीदवारों के लिए राज्य सरकार बड़े पैमाने पर रिक्त पदों को भरने की योजना बना रही है। इसके तहत बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री और सहायिका के पदों पर भर्ती प्रक्रिया तेज कर दी गई है।

शासन की ओर से सभी जिलों को अपने-अपने क्षेत्र के रिक्त पदों की जानकारी जल्द से जल्द अपडेट करने और आगे की आवश्यक विभागीय प्रक्रिया शुरू करने के कड़े निर्देश जारी किए गए हैं।

28 हजार से ज्यादा पदों पर बंपर वैकेंसी

विभागीय सूत्रों के अनुसार, इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 28,608 पदों को भरे जाने की संभावना है। जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री के 7,068 पद और आंगनबाड़ी सहायिका के 21,540 पद शामिल हैं। 

हालांकि यह भर्तियां मुख्य रूप से संविदाृ के आधार पर की जा सकती हैं। चूंकि यह जिला स्तरीय नियुक्तियां होती हैं, इसलिए प्रत्येक जिले के अनुसार अलग-अलग समय पर आवेदन प्रक्रिया का संचालन किया जाएगा।

योग्यता और कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती का लाभ उठाने के लिए महिला उम्मीदवारों का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना अनिवार्य है। हालांकि, न्यूनतम और अधिकतम आयु सीमा, चयन के अंतिम मापदंड और अन्य विशिष्ट नियम जिलावार जारी होने वाली आधिकारिक नोटिफिकेशन के माध्यम से ही पूरी तरह स्पष्ट किए जाएंगे। 

लंबित भर्तियों को पूरा करने की तैयारी 

विभाग इस बार पूरी पारदर्शिता और तेजी के साथ काम कर रहा है। भर्ती प्रक्रिया को व्यापक बनाने के लिए अधिकारियों से खाली पदों का एकदम नया और सटीक रिकॉर्ड मांगा गया है। सभी इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने जिले की आधिकारिक वेबसाइट या समाचार पत्रों पर नजर बनाए रखें। 

आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद अपने जिले की आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ें, क्योंकि आवेदन की तारीख, जरूरी दस्तावेज, चयन प्रक्रिया और शर्तें हर जिले के अनुसार थोड़ी भिन्न हो सकती हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top