Newswahni

यूपी में से पहले होगा विधानसभा चुनाव अखिलेश यादव बोले सपा और जनता तैयार ये सरकार एक दिन भी कुर्सी…



Akhilesh Yadav on UP Election: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (SP) के प्रमुख अखिलेश यादव इन दिनों प्रदेश की भाजपा सरकार पर बेहद हमलावर हैं। लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने उत्तर प्रदेश के सियासी गलियारों में चल रही अगेती चुनाव की चर्चाओं पर विराम लगाने के साथ ही सरकार पर तीखे तंज कसे। अखिलेश यादव ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में 2027 के चुनाव के लिए सपा कार्यकर्ता ही नहीं, बल्कि राज्य की जनता भी पूरी तरह तैयार बैठी है।

नवंबर में चुनाव की बात सिर्फ अफवाह: अखिलेश यादव 

सियासी हलकों में चल रही चर्चाओं कि उत्तर प्रदेश में इसी साल नवंबर में चुनाव कराए जा सकते हैं, पर अखिलेश यादव ने इसे सरकार द्वारा फैलाई गई महज एक अफवाह करार दिया।

अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा, “यह सरकार ने जो रूमर फैलाया है कि नवंबर में चुनाव करा देंगे, यह बिल्कुल सच नहीं है। यह सरकार एक दिन के लिए भी अपनी कुर्सी नहीं छोड़ सकती है।”

नवंबर में चुनाव होते हैं तो…: अखिलेश यादव

सपा प्रमुख ने आगे दावा किया कि भाजपा अंदरूनी तौर पर डरी हुई है और हर विधानसभा क्षेत्र में उनके सर्वे के लोग पहुंच चुके हैं। वे यह भांपने के लिए सर्वे कर रहे हैं कि अगर नवंबर में चुनाव होते हैं तो उन्हें कितनी सीटें मिलेंगी, क्योंकि जमीनी हकीकत देखकर वे जानते हैं कि वे सीटें नहीं जीत पाएंगे।

उन्होंने कहा कि सरकार को असल डर यह है कि जब गेहूं की फसल का सीजन आएगा, तो वे किसानों को DAP और खाद कहां से लाकर देंगे? जब किसान को खाद ही नहीं मिलेगी, तो वे चुनाव का सामना कैसे करेंगे?

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा गबन पर तीखा हमला

अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की रकम के कथित गबन के मामले को लेकर अखिलेश यादव ने तीखा रुख अपनाया। उन्होंने इस मामले में ढीली कानूनी कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा, “हमारी और आपकी कानूनी FIR जो संविधान के दायरे में होती है, वह एक अलग विषय है। लेकिन जो भगवान की FIR लिखी जाएगी, उसका क्या करोगे आप? जब भगवान स्वयं FIR दर्ज करेंगे तो कोई कैसे बचेगा?”

उन्होंने आगे आरोप लगाया कि उन्हें पुख्ता जानकारी मिली है कि मंदिर के चंदे और चढ़ावे की चोरी का पैसा दो बड़े ‘डबल इंजन’ तक जा रहा था, जिसके कारण प्रभु श्री राम के रास्ते पर चलने वाले सच्चे भक्त आज बेहद दुखी और आहत हैं। 

ये भी पढ़ें:  Twisha sharma: ट्विशा की सास और पति समर्थ सिंह को फिर झटका, दोनों की न्यायिक हिरासत 14 दिन बढ़ाई, 30 जून तक खाएंगे जेल की हवा
 



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top