![]()
शेखपुरा जिले में शेखपुरा-शाहपुर मुख्य सड़क मार्ग पर करिहो मोड़ के पास मवेशियों के झुंड से बाइक टकराने से एक मवेशी की मौके पर मौत हो गई। इस दुर्घटना में बाइक पर सवार दो एसी मैकेनिक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। घायलों की पहचान भागलपुर जिले के नौगछिया निवासी मो. अजमल के पुत्र मो. आसिफ और नालंदा जिला मुख्यालय बिहारशरीफ निवासी मो. महफूज आलम के पुत्र मो. एहसान के रूप में हुई है। दोनों एसी मैकेनिक हैं। मो. आसिफ की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें हायर सेंटर भेजा गया है। मो. आसिफ बिहारशरीफ स्थित अपने ननिहाल में रहकर मैकेनिक का काम करते हैं। घायल युवकों को सदर अस्पताल में कराया भर्ती घटना के बाद पशुपालकों ने घायल युवकों को घेर लिया और मवेशी की मौत के एवज में उनकी बाइक अपने कब्जे में ले ली। सूचना मिलने पर डायल 112 की पुलिस एएसआई अशोक कुमार सिंह और अरियरी थाना के एएसआई बिन्देश्वर पासवान के नेतृत्व में गश्ती दल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने दोनों घायल युवकों को तुरंत सदर अस्पताल शेखपुरा में भर्ती कराया। बाइक का संतुलन बिगड़ गया घायल मो. एहसान ने बताया कि वे दोनों शेखपुरा शहर के वीआईपी रोड स्थित एक बैंक शाखा में एसी लगाकर घर लौट रहे थे। तभी सड़क किनारे से मवेशी अचानक बीच सड़क पर आ गए। उन्हें बचाने के प्रयास में बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह मवेशी से जा टकराई, जिससे वे दोनों घायल हो गए। इस संबंध में अरियरी थाना के एएसआई बिन्देश्वर पासवान ने बताया कि घटना के संबंध में लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Source link