Newswahni

सीतामढ़ी सदर अस्पताल में कमरे में मिला गार्ड ड्यूटी छोड़ आराम कर रहा था कैमरा देखते ही भड़का वीडियो वायरल…




सीतामढ़ी सदर अस्पताल की व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल उठे हैं। अस्पताल की मुख्य बिल्डिंग के कक्ष संख्या-109 में तैनात एक सुरक्षाकर्मी का ड्यूटी छोड़कर एसी कमरे में आराम करते और सवाल पूछे जाने पर भड़कने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में सुरक्षाकर्मी को ड्यूटी के दौरान आराम करते देखा जा सकता है। आरोप है कि मरीजों और उनके परिजनों की सहायता के लिए तैनात यह गार्ड अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के बजाय एसी कमरे में समय बिता रहा था। सुरक्षाकर्मी अक्सर अपनी ड्यूटी से नदारद – स्थानीय लोग स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सुरक्षाकर्मी अक्सर अपनी ड्यूटी से नदारद रहता है, जिससे अस्पताल आने वाले मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। बताया गया कि जब एक व्यक्ति ने गार्ड की कार्यशैली और ड्यूटी पर उसकी अनुपस्थिति को लेकर सवाल पूछना शुरू किया, तो वह भड़क गया। आरोप है कि उसने अभद्र व्यवहार किया और मारपीट पर उतारू हो गया। हालांकि, मौके पर मौजूद लोगों ने हस्तक्षेप कर स्थिति को संभाला। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी – नगर थानाध्यक्ष संबंधित गार्ड का नाम गणेश शाह बताया जा रहा है। इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष धनंजय चौधरी ने बताया कि सदर अस्पताल में एक पुलिस पिकेट स्थापित है, जिसमें कई गार्ड तैनात रहते हैं। उन्होंने कहा कि यदि कोई गार्ड ड्यूटी में लापरवाही बरतता है, तो उसके विरुद्ध जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top