Newswahni

उन्नाव साधु हत्याकांड में मुख्य आरोपी के एनकाउंटर के बाद पुलिस को बड़ी कामयाबी वां आरोपी शानू गिरफ्तार…



Unnao Sadhu Murder Case: उन्नाव में साधु हत्याकांड से जुड़ी और बड़ी जानकारी सामने आई है। दरअसल, सुबह ही इस मामले में मुख्य आरोपी के एनकाउंटर की खबर आई थी, वहीं अब इस हत्याकांड में फरार पांचवा आरोपी शानू भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। साधु हत्याकांड के मामले में फरार चल रहे पांचवें आरोपी शानू को बांगरमऊ कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को फिलहाल मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। 

आज सुबह एसओजी और बांगरमऊ पुलिस की टीम ने मुख्य आरोपी इजरायल को मुठभेड़ में ढेर कर दिया। इस मामले में अब तक कई आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं मुख्य आरोपी एनकाउंटर में मार गिराया जा चुका है। पुलिस का कहना है कि बाकी आरोपियों को भी जल्द पकड़ा जाएगा।

आज सुबह करीब 3 बजकर 40 मिनट पर आगरा एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर एसओजी और बांगरमऊ पुलिस की संयुक्त टीम वाहनों की चेकिंग कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर पता चला कि हत्याकांड का मुख्य आरोपी इसराइल ताजपुर अंडरपास के पास मौजूद है। इसके बाद पुलिस भी मौके पर वहां पहुंच गई। पुलिस टीम ने उसे घेरकर आत्मसमर्पण करने को कहा, लेकिन आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।

मुख्य आरोपी पर 1 लाख रुपये का इनाम था

आरोपी इसराइल ने गोली मारी जो उप-निरीक्षक न्यूटन कुमार सिंह के बुलेटप्रूफ जैकेट में लगी, जबकि एसओजी के आरक्षी विकास भदोरिया के हाथ में गोली लग गई। जिसके बाद आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, इस कार्रवाई में इसराइल को गोली लगी और वो गंभीर घायल हो गया। इसके बाद आरोपी को सीएचसी बांगरमऊ ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके से एक चाकू, 315 बोर की तमंचा और दो खोखे बरामद किए। बतादें आरोपी इसराइल पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। जिसने बाबा मिलनदास की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। थाना बांगरमऊ में उसके खिलाफ मुकदमा नंबर 168/2026 दर्ज है। 



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top