Newswahni

सीवान में गुमटी संचालक की गोली मारकर हत्या पेट्रोल के पैसे मांगने पर विवाद बाइक सवार ने सिर पर की फायरिंग…




सीवान में रविवार रात पेट्रोल के पैसे मांगने पर बाइक सवार बदमाश ने गुमटी संचालक को सिर में गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना दरौली थाना क्षेत्र के बिश्वानिया गांव की है। मृतक की पहचान बिश्वानिया गांव निवासी स्वर्गीय सरयू सिंह के बेटे अमरनाथ सिंह(58) के रूप में हुई है। अमरनाथ सिंह गांव के समीप सड़क किनारे एक गुमटीनुमा दुकान चलाते थे, जहां किराना सामान के साथ पेट्रोल और डीजल की भी बिक्री करते थे। उनके तीन बेटे हैं, जो मुंबई में रहकर रोजगार करते हैं। पैसे मांगने पर ग्राहक से हई बहस परिजनों के अनुसार अमरनाथ सिंह प्रतिदिन की तरह रविवार की शाम भी अपनी दुकान पर बैठे हुए थे। इसी दौरान एक बाइक सवार वहां पहुंचा और पेट्रोल भरवाया। पेट्रोल भरवाने के बाद जब अमरनाथ सिंह ने उससे पैसे मांगे तो दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि बाइक सवार ने अचानक अमरनाथ सिंह के सिर में सामने से गोली मार दी। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े, लेकिन तब तक आरोपी बाइक सवार मौके से फरार हो चुका था। ग्रामीणों ने देखा कि अमरनाथ सिंह खून से लथपथ हालत में जमीन पर पड़े हुए हैं। आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के भतीजे ने बताया कि अमरनाथ सिंह बेहद सरल स्वभाव के व्यक्ति थे और गांव में किसी से उनका कोई विवाद नहीं था। इसलिए इस घटना से पूरा परिवार स्तब्ध है। आरोपी की तलाश में छापेमारी जारी घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई। हालांकि दरौली थाना प्रभारी विवेक कुमार से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका सरकारी मोबाइल फोन रिसीव नहीं हुआ। वहीं पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी को तत्काल घटनास्थल पर भेजा गया है तथा एफएसएल टीम को भी जांच के लिए रवाना किया गया है। फिलहाल हत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपी की तलाश में छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top