Newswahni

The examination for 4,236 vacant posts was conducted under strict supervision.



.

केंद्रीय चयन पर्षद सिपाही भर्ती की मद्य निषेध लिखित परीक्षा के दौरान विभिन्न जिलों से आए परीक्षार्थियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। परीक्षा केंद्रों तक कोई संकेत चिह्न न होने के कारण परीक्षार्थियों को केंद्र तक पहुंचाने के लिए ऑटो व ई-रिक्शा सहित आसपास के दुकानदारों से पता पूछते देखा गया। वहीं, सुविधा को लेकर चलाए गए स्पेशल परीक्षा ट्रेन के दौरान भीड़ के नियंत्रण को लेकर आरपीएफ व आरपीएसएफ के करीब 17, जीआरपी के 42 व लोकल पुलिस के 40 सहित आरपीएफ प्रभारी जगत नारायण, सर्किल इंस्पेक्टर पवन कुमार, नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार भी मुस्तैद दिखे। प्रथम पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक व द्वितीय पाली अपराह्न 3 बजे से शाम 5 बजे तक रही। परीक्षा की संवेदनशीलता के कारण केंद्रों के अंदर मोबाइल व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूर्ण प्रतिबंध रहा। पहली पाली के लिए सुबह 8 से 9 बजे तक और दूसरी पाली के लिए दोपहर 1 से 2 बजे तक ही केंद्र में प्रवेश की अनुमति दी गई थी। इस मद्य निषेध सिपाही, कारा विभाग में क्षेत्रपाल तथा परिवहन विभाग में चलंत दस्ता सिपाही के कुल 4,236 रिक्त पदों के लिए लिखित परीक्षा हुई है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top