Newswahni

सहरसा के प्रिंस यादव की नेपाल के होटल में मौत भाई रौशन आनंद जेल में परिवार में मातम घर में शादी की तैयारियां…




सहरसा में पटना स्थित ज्ञान बिंदु अकादमी के संचालक रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल के विराटनगर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। प्रिंस यादव का नाम हाल ही में खान सर के साथ चल रहे विवाद को लेकर चर्चा में था। रविवार सुबह सोशल मीडिया के माध्यम से परिजनों को उनकी मौत की सूचना मिली। इसके बाद सहरसा जिले के उनके पैतृक गांव धमसेना वार्ड संख्या-02 में गम का माहौल है। परिवार के सदस्य गहरे सदमे में हैं। एक होटल में उनकी संदिग्ध मौत की जानकारी मिली
प्रिंस यादव के चाचा मनोज सिंह ने बताया कि परिवार को विराटनगर स्थित एक होटल में उनकी संदिग्ध मौत की जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी स्पष्ट जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है। सूचना मिलने के बाद गांव से कई परिजन और ग्रामीण नेपाल के लिए रवाना हो गए हैं। रौशन आनंद पटना की बेउर जेल में बंद हैं
मनोज सिंह ने यह भी बताया कि परिवार पहले से ही मुश्किल दौर से गुजर रहा है, क्योंकि रौशन आनंद पटना की बेउर जेल में बंद हैं। इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिवार में 29 जून को प्रिंस की चचेरी बहन की शादी होने वाली थी, जिसके लिए तैयारियां चल रही थीं। अब शादी की खुशियां मातम में बदल गई हैं। प्रिंस यादव के चचेरे चाचा संतोष कुमार ने बताया कि प्रिंस पूरी तरह स्वस्थ थे और उनकी मौत की खबर चौंकाने वाली है। उन्होंने नेपाल और भारतीय प्रशासन से मामले की निष्पक्ष एवं गहन जांच कराने की मांग की है, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सके। परिवार फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आधिकारिक जांच के निष्कर्षों का इंतजार कर रहा है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top