Newswahni

जमुई में एक करोड़ का साइबर फ्रॉड एक गिरफ्तार की जॉइंट रेड में आरोपी पकड़ाया अन्य की तलाश…




जमुई पुलिस ने एक करोड़ रुपये की साइबर धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है। जमुई एसपी के निर्देश पर गठित एसआईटी ने गुप्त सूचना और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर यह कार्रवाई की। साइबर थाना, सिकंदरा थाना और चंद्रदीप थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर यह सफलता हासिल की। पूछताछ के दौरान पास से एक मोबाइल फोन मिला गिरफ्तार साइबर अपराधी की पहचान चंद्रदीप थाना क्षेत्र के शाहपुर निवासी 23 वर्षीय आलोक कुमार के रूप में हुई है, जो रामविलास यादव का पुत्र है। जमुई साइबर डीएसपी अभिषेक कुमार ने मीडिया को बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आलोक कुमार के पास से एक मोबाइल फोन मिला। आरोपी एक APK फाइल खरीदकर लोगों को भेजते थे। फोन को हैक कर लेती थी APK फाइल यह APK फाइल लोगों के फोन को हैक कर लेती थी, जिससे उनके खातों से पैसे निकाल लिए जाते थे। पुलिस को दो ऐसे खाते मिले हैं, जिनमें लगभग एक करोड़ रुपये का डेबिट और क्रेडिट हुआ है। डीएसपी ने बताया कि APK एक सॉफ्टवेयर होता है, जिसे आरोपी व्हाट्सएप के जरिए लोगों को भेजते थे। अनजान लोग इस ऐप के बारे में नहीं जानते और लिंक पर क्लिक या डाउनलोड कर लेते थे। किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने की अपील ऐप डाउनलोड होते ही मोबाइल की स्क्रीन ऑफ हो जाती थी या लोगों को पता ही नहीं चलता था कि उनका मोबाइल हैक हो चुका है। इस दौरान मोबाइल पर आने वाले सभी ओटीपी साइबर फ्रॉड करने वाले आरोपी अपने मोबाइल पर देख लेते थे। जैसे ही कोई व्यक्ति अपने मोबाइल से कोई लेनदेन करता, ओटीपी गिरता और साइबर अपराधी सारे पैसे उड़ा लेते थे। साइबर डीएसपी ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें। अलग-अलग जगहों से साइबर फ्रॉड करते उन्होंने बताया कि खाते से पैसे निकलने के काफी देर बाद लोगों को पता चलता है कि उनके अकाउंट से पैसा निकल चुका है। डीएसपी ने यह भी बताया कि ये अपराधी किसी एक जगह से नहीं, बल्कि अलग-अलग जगहों से साइबर फ्रॉड करते हैं। गिरफ्तार आलोक कुमार के साथ और भी लोग शामिल हैं जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि उनके अकाउंट में एक करोड़ आए और एक करोड रुपए निकाले गए हैं।अभी इनके खाते में पैसे नहीं है,लगभग नील है। सावन फ्रूट के मामले में उन्होंने बताया कि यह पूरी टीम के द्वारा किया जाता है जिसका अनुसंधान किया जा रहा है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top