Newswahni

सिपाही भर्ती परीक्षा शुरू पदों पर होगी नियुक्ति मधुबनी के केंद्रों पर हजार अभ्यर्थी हुए शामिल शिफ्ट में हो रहा एग्जाम…




केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) द्वारा रविवार को 4,236 रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया। यह परीक्षा मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल और चलंत दस्ता सिपाही के पदों के लिए है। सुबह से ही मधुबनी जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की भीड़ देखी गई। मधुबनी में सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए कुल 12 केंद्र बनाए गए हैं, जहां लगभग 15 हजार अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है। पहली पाली की परीक्षा निर्धारित समय पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई। परीक्षा केंद्रों में प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की सघन जांच की गई और सभी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराया गया। 1 बजे से होगी सेकेंड शिफ्ट की परीक्षा परीक्षा केंद्रों के बाहर अभिभावकों और परीक्षार्थियों की भीड़ के बावजूद प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या कदाचार को रोकने के लिए केंद्रों पर विशेष निगरानी रखी गई। परीक्षा संचालन की पूरी प्रक्रिया पर अधिकारियों की पैनी नजर बनी रही। द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर 1 बजे से निर्धारित की गई है। प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि अभ्यर्थियों को दोपहर 2 बजे तक ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं मिलेगा। प्रश्नपत्रों की गोपनीयता और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए प्रत्येक तिथि और पाली के अनुसार अलग-अलग परीक्षा कोड एवं रंग निर्धारित किए गए हैं। परीक्षा के शांतिपूर्ण और निष्पक्ष संचालन के लिए सभी केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल, दंडाधिकारी और प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती की गई है। भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित माहौल में शुरू हुई।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top