Newswahni

बक्सर में माह में दूसरी बार से चोरी थाना से मीटर दूर बैंक ऑफ इंडिया को गैस कटर से काटा…




बक्सर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत चौसा यादव मोड़ पर शनिवार देर रात अपराधियों ने बैंक ऑफ इंडिया के एक एटीएम को गैस कटर से काटकर लाखों रुपए चुरा लिए। यह घटना मुफस्सिल थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर हुई, जिससे पुलिस व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। चोर पूरी तैयारी के साथ आए थे। उन्होंने सबसे पहले एटीएम के अंदर और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों पर स्प्रे कर दिया ताकि उनकी पहचान न हो सके। इसके बाद गैस कटर का उपयोग कर मशीन को काटा गया और कैश बॉक्स से लाखों रुपये निकाल लिए गए। हालांकि, एटीएम में मौजूद नकदी का सही आकलन अभी किया जा रहा है, लेकिन अनुमान है कि यह राशि 10 लाख रुपये से अधिक थी। पुलिस ने ATM किया सील घटना की सूचना मिलने के बाद मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक अपराधी फरार हो चुके थे। पुलिस ने एटीएम को तत्काल सील कर दिया है और वैज्ञानिक जांच के लिए एफएसएल टीम को बुलाया गया है। घटनास्थल से अपराधियों की एक चादर बरामद हुई है, जिसे पुलिस एक महत्वपूर्ण सुराग मान रही है। यह किसी पेशेवर गिरोह का काम माना जा रहा है। मुफस्सिल थाना अध्यक्ष शंभू भगत ने बताया कि बैंक से सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची थी, लेकिन अपराधी पहले ही भाग निकले थे। उन्होंने कहा कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और मामले की जांच जारी है। मशीन काटकर चुराए 30 लाख गौरतलब है कि चौसा में एटीएम चोरी की यह दूसरी बड़ी घटना है। इससे पहले 30 नवंबर 2025 की रात चौसा इलाके में स्थित एसबीआई के एटीएम को भी अपराधियों ने इसी तरीके से निशाना बनाया था। उस घटना में चोरों ने गैस कटर से मशीन काटकर करीब 30 लाख रुपए चुराए थे। दोनों ही घटनाएं शनिवार की रात को हुई हैं। हैरानी की बात यह है कि उस एसबीआई एटीएम चोरी कांड को सात महीने से अधिक समय बीत जाने के बावजूद पुलिस अब तक उसका खुलासा नहीं कर सकी है। ऐसे में चौसा में दोबारा उसी तरह की वारदात ने पुलिस की कार्यशैली और इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब थाना के इतने नजदीक अपराधी लगातार एटीएम काटकर लाखों की चोरी कर रहे हैं और पुलिस पुराने मामले का भी खुलासा नहीं कर पा रही, तो आम लोगों की सुरक्षा भगवान भरोसे ही है। अब देखने वाली बात होगी कि इस बार पुलिस अपराधियों तक पहुंच पाती है या यह मामला भी पुराने एसबीआई कांड की तरह फाइलों में दबकर रह जाएगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top