Newswahni

गयाजी के देवगांव में आजादी के बाद पहली बार करोड़ के टेक्नोलॉजी सेंटर की शुरूआत करेंगे सम्राट चौधरी हर साल हजार छात्रों को…




गयाजी के अतरी विधानसभा क्षेत्र के देवगांव साधु नगर में 15 जून को सुबह करीब 10 बजे बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पहुंच रहे हैं। देश की आजादी के बाद यह पहला मौका है, जब कोई मुख्यमंत्री इस इलाके के देवगांव में कदम रख रहा है। मुख्यमंत्री यहां खिजरसराय के पचलाख में 20 एकड़ जमीन पर बनने वाले भव्य ‘टेक्नोलॉजी सेंटर’ का भूमि पूजन करेंगे और साथ ही अतरी की जनता को संबोधित भी करेंगे। सीएम के इस ऐतिहासिक दौरे को लेकर पूरे अतरी विधानसभा क्षेत्र में गजब का उत्साह है और हर तरफ एक अलग ही चहल-पहल देखी जा रही है। बता दें कि हर साल यहां करीब 10 हजार छात्रों को ट्रेनिंग मिलेगी। जिससे उनके लिए रोजगार के अवसर खुलेंगे। ​172 करोड़ रुपए की लागत से बिहार को मिलेगी बड़ी सौगात ​मुख्यमंत्री के इस प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर खिजरसराय के एक निजी होटल में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की मौजूदगी में एक महत्वपूर्ण बैठक और प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। जीतन राम मांझी ने कहा कि बिहार को विकास की एक बहुत बड़ी सौगात मिलने जा रही है। इस टेक्नोलॉजी सेंटर के निर्माण पर कुल 172 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। जिसमें से 84 करोड़ की लागत से सिर्फ अत्याधुनिक भवन का निर्माण होगा। ​यह पटना के बिहटा के बाद पूरे बिहार का दूसरा टेक्नोलॉजी सेंटर होगा। इसके लिए बिहार सरकार ने 20 एकड़ जमीन उपलब्ध कराई है, जिसकी बाउंड्री वॉल का काम भी पूरा हो चुका है। मोदी सरकार को सम्राट चौधरी को चिंता करने की जरूत नहीं विपक्षी दलों की ओर से बिहार की वित्तीय स्थिति पर सवाल उठाए जा रहे है। इसका जवाब देते हुए मांझी ने साफ कहा कि डबल इंजन की सरकार में विकास कार्यों के लिए पैसों की कोई कमी नहीं है। तेजस्वी यादव को अभी इन चीजों की समझ नहीं है। जब केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार है, तो फिर बिहार के सम्राट चौधरी को चिंता करने की जरूत नहीं है। ​युवाओं को मिलेगा रोजगार, हर साल 10 हजार छात्रों को मिलेगी ट्रेनिंग ​अतरी के स्थानीय विधायक रोमित कुमार ने इसे क्षेत्र के विकास की पहली और सबसे बड़ी सीढ़ी बताया है। विधायक रोमित कुमार का कहना है कि इस टेक्नोलॉजी सेंटर के चालू होने से हर साल करीब 10 हजार स्थानीय युवाओं और छात्रों को अत्याधुनिक तकनीकी ट्रेनिंग मिलेगी, जिससे उनके लिए रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे। ​विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए क्षेत्र की करीब 30 हजार जनता देवगांव साधुनगर पहुंचेगी, जो न केवल अपने मुख्यमंत्री का ऐतिहासिक स्वागत करेगी, बल्कि उनके भाषण को भी सुनेगी। इसके लिए तैयारियां युद्धस्तर पर जोर-शोर से चल रही हैं। इसके साथ ही विधायक ने क्षेत्र के विकास के लिए मुख्यमंत्री के सामने ‘बिथो डैम’ के निर्माण और एक अंतरराष्ट्रीय खेल स्टेडियम की स्थापना की मांग भी रखी है, ताकि गिरते जलस्तर की समस्या को दूर किया जा सके। ​देवगांव के लिए गौरव की बात- शशि भूषण शर्मा ​चिरैली पंचायत के पैक्स अध्यक्ष व देवगांव के रहने वाले शशि भूषण शर्मा ने अतरी की जनता की खुशी को बयां करते हुए कहा कि देश की आजादी के बाद पहली बार देवगांव की धरती पर सूबे के मुख्यमंत्री का आगमन हो रहा है। यह सिर्फ देवगांव ही नहीं, बल्कि पूरे अतरी विधानसभा के लोगों के लिए बेहद गौरव की बात है। यही वजह है कि अभी से ही पूरे इलाके में उत्सव जैसा माहौल है और लोग अपने मुख्यमंत्री की एक झलक पाने और विकास की इस नई उड़ान का गवाह बनने के लिए पलकें बिछाए इंतजार कर रहे हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top