Newswahni

मोतिहारी के पकड़ीदयाल में नालों पर चला बुलडोजर दुकानों का अतिक्रमण ध्वस्त नोटिस के बाद भी कब्जा नहीं हटाने पर प्रशासन ने की…




मोतिहारी के पकड़ीदयाल नगर पंचायत क्षेत्र में शनिवार को प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। लक्ष्मी रोड स्थित नालों पर अवैध कब्जा कर बनाई गई दुकानों और निर्माण को बुलडोजर चलाकर हटा दिया गया। कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। नगर पंचायत प्रशासन की टीम ने जेसीबी मशीन की मदद से नालों के ऊपर बने अस्थायी और स्थायी अतिक्रमण को ध्वस्त कराया। इस दौरान करीब 20 से 25 दुकानों द्वारा किए गए अवैध कब्जे को हटाकर नालों को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त कराया गया। नालों पर दुकानें बनाकर कर लिया था कब्जा जानकारी के अनुसार लक्ष्मी रोड इलाके में कई दुकानदारों ने नालों के ऊपर अतिक्रमण कर दुकान और अन्य निर्माण कर लिया था। इसके कारण नालों की सफाई और जल निकासी व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। नगर पंचायत प्रशासन के अनुसार अतिक्रमण के कारण नालों की क्षमता कम हो गई थी। बरसात के दौरान जलजमाव की समस्या बढ़ने की आशंका बनी हुई थी। इसी को देखते हुए प्रशासन ने अभियान चलाकर नालों के ऊपर किए गए कब्जे को हटाने की कार्रवाई की। पहले दिया गया था नोटिस, नहीं हटाया कब्जा प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि अतिक्रमण हटाने से पहले संबंधित दुकानदारों को कई बार नोटिस जारी किया गया था। इसके अलावा मौखिक रूप से भी उन्हें खुद से अवैध निर्माण हटाने का पर्याप्त समय दिया गया था। लेकिन इसके बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया। इसके बाद नगर पंचायत की टीम को मजबूरन बुलडोजर कार्रवाई करनी पड़ी। जेसीबी से हटाए गए अस्थायी और स्थायी निर्माण अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान नगर पंचायत की टीम ने जेसीबी मशीन से नालों के ऊपर बने कई निर्माण को तोड़ दिया। इस दौरान सहायक लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी उज्जवल कुमार, कनीय अभियंता सौरभ कुमार, बड़ा बाबू नरेंद्र मोहन समेत कई अधिकारी और कर्मी मौजूद रहे। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंच गए और पूरी कार्रवाई को देखते रहे। जलजमाव की समस्या से मिलेगी राहत सहायक लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी उज्जवल कुमार ने बताया कि नालों पर अतिक्रमण होने के कारण जल निकासी प्रभावित हो रही थी। उन्होंने कहा कि खासकर बरसात के मौसम में पानी निकासी नहीं होने से जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो सकती थी। उन्होंने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य नालों को साफ कर जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाना है, ताकि लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। सार्वजनिक जमीन पर कब्जा बर्दाश्त नहीं होगा नगर पंचायत प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थलों और सरकारी जमीन पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा स्वीकार नहीं किया जाएगा। अधिकारियों ने कहा कि शहर को स्वच्छ, व्यवस्थित और जलजमाव मुक्त बनाने के लिए अतिक्रमण के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सरकारी जमीन, सड़क और नालों पर कब्जा न करें, ताकि आम जनता को परेशानी न हो।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top