Newswahni

मधेपुरा में बुआ भतीजा ने किया लव मैरिज पिता ने बेटी का गला पैर से दबाया मारपीट का वीडियो वायरल दर्ज…




मधेपुरा में लव मैरिज करने वाली एक युवती को उसके माता-पिता ने बेरहमी से पीटा है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। यह घटना शंकरपुर थाना क्षेत्र के हसनपुरा गांव की है। हसनपुरा गांव की पूजा कुमारी ने लगभग एक माह पहले अपने रिश्ते के भतीजे बिट्टू कुमार से प्रेम विवाह किया था। दोनों के घर एक-दूसरे के काफी करीब हैं। इस विवाह से दोनों परिवार और ग्रामीण नाराज थे। नाराजगी के चलते सामाजिक स्तर पर एक पंचायत बुलाई गई थी। पंचायत में प्रेमी जोड़े को अलग करने का निर्णय लिया गया और लड़का पक्ष पर एक लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया गया। यह राशि लड़की के परिजनों को दी गई। स्थानीय मुखिया बीरेंद्र शर्मा ने इस पंचायत की पुष्टि की है। पिता ने पैर से गला दबाने की कोशिश की बताया जाता है कि 8 जून को युवती के मां उसके ससुराल पहुंचे और उसे समझा-बुझाकर अपने मायके ले आए। आरोप है कि घर पहुंचते ही उसके साथ मारपीट शुरू कर दी गई। वायरल वीडियो में युवती की मां उसे बाल पकड़कर जमीन पर पटकती दिख रही है, जबकि पिता उसके गले पर पैर रखकर दबाते नजर आ रहे हैं। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने युवती को बचाकर थाने पहुंचाया। शंकरपुर थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि पीड़िता की ओर से लिखित आवेदन प्राप्त हुआ है। वायरल वीडियो और आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ससुराल वालों के कहने पर FIR करने का आरोप युवती की मां दुलारी देवी ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी को बड़े लाड़-प्यार से पाला और मैट्रिक तक पढ़ाया, लेकिन बेटी ने परिवार की इच्छा के विरुद्ध प्रेम विवाह कर लिया। उन्होंने कहा कि परिवार ने बेटी की शादी को लेकर कई सपने देखे थे, जो इस विवाह से टूट गए। उनका आरोप है कि बेटी ससुराल वालों के बहकावे में आकर अपने ही माता-पिता पर केस कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि जिस युवक से बेटी ने शादी की है, वह रिश्ते में उसका भतीजा लगता है। मां ने स्वीकार किया कि लड़का पक्ष के साथ विवाद के बाद उन्होंने बेटी के साथ मारपीट की थी। उन्होंने कहा कि अब उनका बेटी से कोई संबंध नहीं है। मैट्रिक परीक्षा से घर छोड़कर भागे थे दोनों लड़के के पिता गजेंद्र राजभर ने बताया कि मैट्रिक परीक्षा से कुछ दिन पहले दोनों घर छोड़कर चले गए थे। काफी खोजबीन के बाद लड़की को वापस उसके परिवार के हवाले किया गया। बाद में पंचायत में दोनों को अलग करने का निर्णय लिया गया और लड़की की शादी के लिए लड़का पक्ष से एक लाख रुपये देने का फैसला हुआ। आर्थिक तंगी के बावजूद उन्होंने 1 लाख रुपये की व्यवस्था कर लड़की के माता-पिता को दिए। माता-पिता ने मारपीट कर हत्या का किया प्रयास उन्होंने बताया कि बाद में लड़की को उसके ननिहाल भेज दिया गया, लेकिन वहीं से दोनों फिर संपर्क में आए और दोबारा घर छोड़कर दूसरे राज्य चले गए। कुछ दिनों बाद दोनों वापस गांव लौट आए। आरोप है कि 8 जून को लड़की की मां उसे उनके घर से जबरन ले गई और अपने घर के बाहर धूप में काफी देर तक खड़ा रखा। इसके बाद माता-पिता ने उसकी बेरहमी से पिटाई की और हत्या का प्रयास किया। घटना के बाद उन्होंने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने युवती को अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसने थाना में आवेदन दिया। लड़के के पिता ने कहा कि उनका परिवार बहू को अपने साथ रखने के लिए तैयार है। फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो, पीड़िता के आवेदन और दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top