Newswahni

Jamui Student Death | Truck Accident CCTV Footage


जमुई के खैरा बाजार में गुरुवार को 10वीं की छात्रा मुस्कान कुमारी को हाइवा ने कुचल दिया था। शनिवार को इसका CCTV फुटेज सामने आया है। जिसमें ट्रक लड़की को टक्कर मारने के बाद घसीटता नजर आ रहा है।

.

यह घटना 2 दिन पहले सुबह 7 बजे के करीब कोचिंग जाने के दौरान हुई थी। वीडियो के अनुसार, मुस्कान अपनी चार सहेलियों के साथ साइकिल से कोचिंग जा रही थी। वह सबसे पीछे साइकिल चला रही थी, तभी जमुई की ओर जा रहे गिट्टी लदे एक तेज रफ्तार हाइवा ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।

हाइवा के पिछले पहिए के नीचे आने के बाद मुस्कान करीब 15 फीट तक घसीटते हुए चली गई, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि छात्रा के शव के कई हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए।

लड़की के शरीर पर से गुजरा ट्रक का 4 चक्का।

लड़की के शरीर पर से गुजरा ट्रक का 4 चक्का।

पैर को कुचलता जा रहा चक्का।

पैर को कुचलता जा रहा चक्का।

दोस्तों के साथ जा रही थी कोचिंग पढ़ने

मुस्कान अपने गांव बरियारपुर से दोस्तों के साथ कोचिंग पढ़ने खैरा आ रही थी, तभी यह हादसा हुआ। छात्रा की मौत की खबर मिलते ही ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा और उन्होंने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। देखते ही देखते यह प्रदर्शन उग्र हो गया, जिसके बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच टकराव हुआ।

इस दौरान जमकर पथराव हुआ, जिसमें लगभग एक दर्जन पुलिसकर्मी और कई प्रदर्शनकारी घायल हो गए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आत्मरक्षा में कई राउंड हवाई फायरिंग की।

उपद्रवियों ने सड़क जाम के दौरान पुलिस बल पर पथराव किया, सरकारी कार्य में बाधा डाली और खैरा थाना परिसर में भी तोड़फोड़ की।

पुलिस ने 11 लोगों को हिरासत में लिया

इस उपद्रव और हिंसा के मामले में पुलिस ने 32 नामजद और 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। अब तक 11 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। पुलिस अन्य आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

घटना वाले दिन की तस्वीरें…

ट्रक के पहिए के नीचे दबी छात्रा।

ट्रक के पहिए के नीचे दबी छात्रा।

शव से 15 फीट दूर छात्रा की दोनों चप्पल मिली है।

शव से 15 फीट दूर छात्रा की दोनों चप्पल मिली है।

सड़क पर ट्रक के घसीटने के निशान हैं।

सड़क पर ट्रक के घसीटने के निशान हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top