Newswahni

जिलों में मानसून एक्टिव बिहार में बारिश का अलर्ट पटना में दिनभर छाए रहेंगे बादल दिनों में प्रदेश में शुरू हो जाएगी मानसून…




बिहार में मानसून की एंट्री हो चुकी है और 17 जिलों को कवर कर लिया है। आने वाले एक-दो दिनों में पूरे प्रदेश में मानसून की बारिश शुरू हो जाएगी। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज यानी शनिवार को प्रदेश के सभी जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। 20 जिलों में ऑरेंज और 18 में यलो अलर्ट है। इन जिलों में 60kmph की रफ्तार से हवा चल सकती है। मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है। पिछले 24 घंटे में खगड़िया, सुपौल समेत कुछ जिलों में बादल छाए रहे। 17 जिलों में मानसून सक्रिय मौसम विभाग के अनुसार, 12 जून को मानसून ने राज्य के कई नए क्षेत्रों में दस्तक दी है। फिलहाल 17 जिलों में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है, जबकि पांच अन्य जिलों के कुछ हिस्सों में इसकी एंट्री हो गई है। अगले दो से तीन दिनों में बिहार के शेष हिस्सों में मानसून पहुंच सकता है। इन जिलों में पूरी तरह पहुंचा मानसून मौसम विभाग के मुताबिक, सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, सीतामढ़ी, बेगूसराय, लखीसराय, बांका, मुंगेर, खगड़िया और भागलपुर जिलों में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। इसके अलावा पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर और जमुई जिलों के कुछ क्षेत्रों में भी मानसून पहुंच चुका है। मानसून की उत्तरी सीमा फिलहाल मुजफ्फरपुर से होकर गुजर रही है। पटना में आज दिनभर बादल छाए रह सकते मौसम विभाग के अनुसार पटना में शनिवार को दिनभर बादल छाए रहने की संभावना है। कई इलाकों में बारिश हो सकती है। इससे अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार, पटना के कुछ इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगी बारिश मौसम वैज्ञानिकों का कहना है, मानसून के लगातार आगे बढ़ने से अगले चार से पांच दिनों तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बनी रहेंगी। उत्तर और पूर्वी बिहार में अच्छी बारिश के आसार हैं, जबकि दक्षिण और मध्य बिहार में भी रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है। विशेषज्ञों के अनुसार, मानसून की सक्रियता बढ़ने से तापमान में कमी आएगी और उमस से राहत मिलेगी। किसानों के लिए भी अच्छी खबर है, क्योंकि बारिश बढ़ने से धान समेत खरीफ फसलों की बुवाई में तेजी आएगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top