Newswahni

4400 Footpath Shopkeepers Get Permanent Shelter



पटना नगर निगम 124 करोड़ रुपये की लागत से 19 आधुनिक वेंडिंग जोन बनाने जा रहा है। इसके लिए कुल 760.81 डिसमिल जमीन चिन्हित की गई है। इससे 4400 वेंडरों को राहत मिलेगी।

.

प्रत्येक वेंडिंग जोन में 200 से 235 दुकानों की व्यवस्था होगी। भविष्य में कुल 31 वेंडिंग जोन बनाकर 7200 वेंडरों को बसाने का लक्ष्य है। इस पर खर्च होने वाली राशि 200 करोड़ रुपये के म्यूनिशिपल बॉन्ड से जुटाई जाएगी।

नगर निगम का प्रस्ताव अंतिम चरण में है और अगले दो महीने में बॉन्ड जारी होने की उम्मीद है।

नूतन राजधानी और पाटलिपुत्र अंचल में बनेंगे 12 वेंडिंग जोन

अभी चिन्हित 19 वेंडिंग जोन में 9 जगहों पर नगर निगम की अपनी जमीन है, जबकि बाकी 10 जगहों के लिए पथ निर्माण, सिंचाई और भवन निर्माण विभाग से उनके जमीन पर बनाने के लिए NOC के लिए पत्र लिखा गया था।

वर्तमान में सबसे अधिक 8 वेंडिंग जोन नूतन राजधानी अंचल में बनेंगे। नूतन राजधानी और पाटलिपुत्र अंचल में 12 वेंडिंग जोन बनेंगे। नूतन राजधानी अंचल में सबसे ज्यादा 8 वेंडिंग जोन बनाने का प्रस्ताव है, जिस पर 61.69 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

मल्टीलेवल पार्किंग के पीछे बनेंगे G+1 वेंडिंग जोन

इसके तहत शेखपुरा रैन बसेरा, अमला टोला, पंच मंदिर, इको पार्क डीपीएस के पास, चित्रगुप्त समाज मंदिर, साकेत नगर, बेउर मोड़ व स्टेशन रोड मल्टीलेवल पार्किंग के पीछे G+1 वेंडिंग जोन बनेंगे।

वहीं, पाटलिपुत्र अंचल में 24.29 करोड़ की लागत से 4 वेंडिंग जोन प्रस्तावित हैं। इनमें मछली मार्केट के पास आरसीडी की जमीन, वार्ड 20 में सब्जी मार्केट के पास, वार्ड 8 में बीएमएसआइसीएल के सामने और वार्ड 24 में दीघा पोस्ट के सूर्य मंदिर के पास आधुनिक G+1 परिसर तैयार किए जाएंगे।

म्यूनिशिपल बॉन्ड की फंड से तैयार होंगे वेंडिंग जोन

वेंडिंग जोन बनाने में म्यूनिशिपल बॉन्ड का पैसा खर्च किया जायेगा। दरअसल, पटना नगर निगम 200 करोड़ रुपये का म्यूनिशिपल बॉन्ड जारी करने जा रहा है। इसके लिए बाजार नियामक सेबी से हरी झंडी मिल चुकी है और निगम जल्द ही इसका फाइनल प्रस्ताव मंजूरी के लिए भेजने वाला है।

बॉन्ड से मिलने वाली राशि को मुख्य रूप से उन योजनाओं में निवेश किया जाएगा, जहां से निगम को स्थायी राजस्व मिल सके और वेंडिंग जोन इसका सबसे बड़ा जरिया बनेंगे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top