Newswahni

क्या अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ भ्रामक पोस्ट के पीछे है कोई सपाई ओपी राजभर का हैरान करने वाला बयान…



OP Rajbhar on Akhilesh Yadav Daughter Case: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव के खिलाफ सोशल मीडिया पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर सुभासपा चीफ ओम प्रकाश राजभर का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि अदिति के खिलाफ जिस किसी ने भी आपत्तिजनक पोस्ट किया है वह बेहद ही शर्मनाक।

ओपी राजभर ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर किए पोस्ट में गारंटी के साथ कहा कि इस घटिया हरकत के पीछे भी कोई सपाई ही निकलेगा। उनके मुताबिक, सपाईयों के लिए यह अपने गिरेबान में झांकने का समय है। 

बेटी पर आपत्तिजनक पोस्ट शर्मनाक- ओपी राजभर

ओम प्रकाश राजभर ने लिखा, ‘अदिति यादव मेरी भी बेटी है। लेकिन अखिलेश यादव जी को क्या कहूं? पूरी तरह से ट्विटर, एसी और पीसी के नेता हैं। कोई गंभीरता नहीं। अदिति के खिलाफ लाल-हरी टोपी वालों में से जिसने भी आपत्तिजनक पोस्ट की, वह शर्मनाक और गुनाह-ए-अजीम है।’

‘अपने गिरेबान में झांके सपाई’

उन्होंने आगे लिखा, ‘लेकिन यह समय स्वयं अखिलेश यादव जी समेत सपाइयों के लिए भी अपने गिरेबान में झांकने का है। सपाई हमेशा हैसियत और सामाजिक पदानुक्रम में अपने से नीचे के लोगों को गालियां देते और दिलवाते रहते हैं। किसी की जाति का, किसी के रंग का, किसी की श्रद्धा का, किसी के कपड़ों का, किसी के पेशे का मजाक उड़ाते रहते हैं। मैं स्वयं अखिलेश के गुंडों का भुक्तभोगी हूं। सोशल मीडिया पर अखिलेश मेरे और मेरे परिजनों के बारे में क्या-क्या लिखवाते रहते हैं, पूरा बहुजन समाज रोज देख रहा है।’

राजभर आगे कहते हैं, ‘बेटी अदिति यादव के खिलाफ जो घटिया हरकत हुई है, गारंटी से कह सकता हूं कि उसमें भी कोई सपाई ही निकलेगा। इस तरह का घटिया प्रशिक्षण कोई लाल या हरी टोपी पहनने वाले मास्टर साहब की कक्षा में ही मिलता है। महिलाओं के लिए अखिलेश यादव, चचा शिवपाल और आजम खान साहब के बयान उठाकर देख लीजिए।’

राजभर ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना?

उन्होंने आगे तंज कसते हुए कहा, ‘वैसे बेटी अदिति के मामले में किसी विनोद कुमार यादव का भी नाम सामने आ रहा है। अदिति बेटी आप पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी से हम शर्मिंदा हैं। बिटिया आप से कैसे कहूं कि एक हाथ चांदी का चम्मच और दूसरे हाथ में बल्लम लेकर पैदा हुए लोगों ने राजनीति को किस गर्त में पहुंचा दिया, जो शर्मनाक है।’

क्या है पूरा मामला?

आरोप है कि 9 जून को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भारत कुमार पटेल नाम के शख्स की आईडी से झूठा और आपत्तिजनक पोस्ट किया गया था। इस पोस्ट में कथिततौर पर चोरी और आपराधिक गतिविधियों से जुड़े आरोप लगाए गए। साथ ही एक फोटो एडिट कर सोशल मीडिया पर शेयर की गई। सपाईयों ने इससे अदिति यादव की छवि को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया।

मामले में कानपुर के साइबर क्राइम थाने में FIR दर्ज की गई है। एफआईआर के मुताबिक,  अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण यादव ने साइबर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। मामले में पोस्ट शेयर करने वाले भारत कुमार पटेल, नागेश्वर सिंह बघेल और विनोद कुमार यादव को नामजद किया गया है। इन तीनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता धारा 79 और 336(4) और आईटी एक्ट की दारा 66E के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें: अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ भ्रामक पोस्ट को लेकर FIR दर्ज, मामले में तीन युवक नामजद; सपाईयों ने BJP पर साधा निशाना



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top