![]()
बिहारशरीफ में आज(18 जनवरी 2026) निशुल्क हेल्थ कैंप का आयोजन किया जा रहा है। साप्ताहिक शिविर सुबह 7:30 बजे से 9:00 बजे तक रेड क्रॉस सोसाइटी श्रम कल्याण केंद्र के विस्तारित भवन में लगेगा। एलोपैथिक, होम्योपैथिक, फिजियोथेरेपी, आई स्पेशलिस्ट समेत 10 डॉक्टर मरीजों की जांच करेंगे। भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से आयोजित शिविर में चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉ. राजीव रंजन, नेत्र रोग के लिए डॉ. अभिनव कुमार सिंह, हड्डी एवं नस के लिए डॉ. सुबोध कुमार, फिजिशियन डॉ. इंद्रजीत कुमार, डॉ. अखिलेश कुमार और डेंटिस्ट डॉ. उदय देव रंजन मौजूद रहेंगे। इसके अलावा फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. मोहम्मद शहजाद आलम, होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. गौतम कुमार, डॉ. रितेश कुमार और ऑडियोलॉजिस्ट डॉ. प्रदीप कुमार सिंह कान और सुनने की क्षमता से संबंधित समस्याओं की जांच के लिए उपलब्ध रहेंगे। जनहित में महत्वपूर्ण पहल यह साप्ताहिक शिविर ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के उन लोगों के लिए विशेष रूप से लाभकारी है जो आर्थिक तंगी के कारण नियमित स्वास्थ्य जांच नहीं करा पाते हैं। निशुल्क परामर्श और जांच की सुविधा से आम नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवा मिल सकेगी। संगठन ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस शिविर का लाभ उठाएं और अपने स्वास्थ्य की नियमित जांच कराएं। समय पर रोगों की पहचान और उचित उपचार से कई गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है।
Source link