Newswahni

जून से नहीं चलेगा पीपा पुलों पर यातायात गंगा के बढ़ते जलस्तर पर प्रशासन का फैसला कच्ची दरगाह ग्यासपुर और दानापुर पीपा पुल…




मानसून के आगमन और गंगा नदी के जलस्तर में संभावित बढ़ोतरी को देखते हुए जिला प्रशासन ने पटना, वैशाली और सारण जिलों को जोड़ने वाले तीन महत्वपूर्ण पीपा पुलों पर यातायात बंद करने का निर्णय लिया है। बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड, कार्य प्रमंडल पटना-1 की ओर से जारी सूचना के आधार पर समाहरणालय, पटना ने यह जानकारी दी है। प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार पटना एवं वैशाली जिलों के बीच स्थित कच्ची दरगाह-रूस्तमपुर पीपा पुल और ग्यासपुर-कालादियारा पीपा पुल को बंद किया जाएगा। इसके अलावा पटना और सारण जिले को जोड़ने वाला दानापुर-पानापुर पीपा पुल भी यातायात के लिए बंद रहेगा। 15 जून की मध्यरात्रि से शुरू होगी पुल खोलने की प्रक्रिया अधिकारियों ने बताया कि इन सभी पीपा पुलों पर 15 जून 2026 से आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद 15 जून की मध्यरात्रि से पुलों को खोलने और हटाने की कार्रवाई शुरू की जाएगी, ताकि गंगा नदी में जलस्तर बढ़ने की स्थिति में किसी प्रकार की क्षति या दुर्घटना से बचा जा सके। हर साल बरसात में हटाए जाते हैं पीपा पुल गौरतलब है कि पीपा पुल अस्थायी संरचना होते हैं, जिन्हें नदी के सामान्य जलस्तर के दौरान स्थापित किया जाता है। मानसून के मौसम में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने और तेज धारा की आशंका के कारण सुरक्षा के मद्देनजर इन्हें हर वर्ष हटाया जाता है। जलस्तर सामान्य होने के बाद इन्हें पुनः स्थापित किया जाता है। लोगों से वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील जिला प्रशासन ने संबंधित क्षेत्रों के लोगों से अपील की है कि वे 15 जून के बाद इन पीपा पुलों के माध्यम से यात्रा की योजना न बनाएं। यात्रियों को आवागमन के लिए स्थायी पुलों और अन्य वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी गई है। प्रशासन का कहना है कि यह निर्णय पूरी तरह जनसुरक्षा को ध्यान में रखकर लिया गया है। मानसून के दौरान गंगा नदी में जलस्तर बढ़ने की संभावना को देखते हुए समय रहते पीपा पुलों को हटाने का कदम उठाया जा रहा है, ताकि किसी प्रकार के घटना से बचा जा सके।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top