Newswahni

सीतामढ़ी स्टेशन पर अवैध वसूली की चर्चा गलत पार्किंग में रंगदारी की अफवाहों को ऑटो ड्राईवरों ने किया खारिज…




सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन परिसर में पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली और ऑटो चालकों से रंगदारी लेने की चर्चाएं गलत साबित हुई हैं। ऑटो चालकों और पार्किंग संवेदक ने स्पष्ट किया है कि स्टेशन परिसर में किसी प्रकार की रंगदारी या अवैध वसूली नहीं की जा रही है। उन्होंने सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से फैलाई गई बातों को पूरी तरह भ्रामक बताया। ऑटो चालकों ने बताया कि उनसे किसी तरह का जबरन पैसा नहीं लिया जाता है। पार्किंग शुल्क रेलवे द्वारा निर्धारित दरों के अनुसार ही वसूला जा रहा है। चालकों का कहना है कि कुछ लोगों ने गलत जानकारी फैलाकर माहौल खराब करने की कोशिश की, जबकि वास्तविकता इससे बिल्कुल अलग है। फोर व्हीलर के लिए चार घंटे का शुल्क 20 रुपये तय रेलवे स्टेशन पार्किंग के संवेदक अशोक कुमार ने इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ऑटो, ई-रिक्शा और अन्य तीन पहिया वाहनों से चार घंटे के लिए 10 रुपये का निर्धारित शुल्क लिया जाता है। वहीं, चार पहिया वाहनों के लिए चार घंटे का शुल्क 20 रुपये तय है। अशोक कुमार ने यह भी स्पष्ट किया कि सभी वाहनों से निर्धारित दर के अनुसार ही शुल्क लिया जा रहा है और किसी भी चालक से अतिरिक्त राशि की मांग नहीं की जाती। उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में कुछ लोगों ने पार्किंग व्यवस्था को लेकर गलत अफवाहें फैलाई थीं, जिससे भ्रम की स्थिति उत्पन्न हुई थी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top