
Malviya Nagar Fire: दिल्ली में मालवीय नगर अग्निकांड को लेकर एक और दुखद खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि अस्पताल में इलाज के दौरान एक और घायल व्यक्ति ने दम तोड़ दिया है, जिसके बाद इस दर्दनाक हादसे में मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 23 हो गई है। वहीं, कुछ दिन ही पहले ही इलाज के दौरान एक अन्य व्यक्ति की मौत हुई थी।
बता दें, दिल्ली के मालवीय नगर स्थित हौज रानी इलाके के ‘फ्लोरिश स्टे’ होटल (गैस्ट हाउस) में 3 जून को सुबह इमारत के बेसमेंट में स्थित रेस्तरां में आग लगी थी, जिसके बाद देखते ही देखते पूरी पांच मंजिला इमारत को आग ने अपनी चपेट में ले लिया था। इस भयानक हादसे के दौरान कई लोग मौजूद थे। इस दर्दनाक घटना में 12 विदेशी लोग समेत 21 लोगों की मौत हो गई थी। इस भयानक घटना के बाद पूरा देश सहम गया था।
इलाज के दौरान 2 लोगों के जान गंवाई
इस घटना में 21 लोगों के जान गंवाई, उसके कुछ दिन बाद ही खबर आई कि इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, आज खबर आई है कि एक और घायल व्यक्ति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। अब इस दर्दनाक घटना में मरने वालों की कुल संख्या 23 हो गई है।
मालवीय नगर अग्निकांड की शुरुआती जांच में सामने आया है कि होटल मालिक लवकेश बजाज बिना फायर एनओसी (NOC) और तय मानक से अधिक कमरे गैर-कानूनी तरीके से संचालित कर रहा था। जांच में पाया गया कि 6 कमरों के संचालन की इजाजत थी, लेकिन यहां अवैध रूप से 25 से ज्यादा कमरे चलाए जा रहे थे। फिलहाल, मुख्य आरोपी लवकेश बजाज और अन्य दो आरोपी पुलिस हिरासत में हैं।