Newswahni

लाख पेंशनधारियों को करोड़ रुपये ट्रांसफर मुजफ्फरपुर में सीधे खाते में आए रुपए लोगों में उत्साह दिखा…




बिहार सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत मई महीने की पेंशन राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर कर दी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के तहत मुजफ्फरपुर के 4,03,995 पेंशनधारियों को कुल 46 करोड़ 46 लाख 4 हजार 100 रुपये की राशि मिली। राज्य सरकार ने इस अवसर को ‘पेंशन उत्सव’ के रूप में मनाया। इस अवसर पर मुजफ्फरपुर कलेक्ट्रेट सभागार में एक जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जिलाधिकारी (डीएम) सुब्रत कुमार सेन और उप विकास आयुक्त श्रेष्ठ अनुपम सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित थे। यह राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत वितरित की गई। 2,03,226 लाभार्थियों को 24 करोड़ मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के तहत सर्वाधिक 2,03,226 लाभार्थियों को 24 करोड़ 18 लाख 88 हजार 400 रुपये भेजे गए। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के 1,25,009 लाभार्थियों को 13 करोड़ 77 लाख 59 हजार 100 रुपये का भुगतान किया गया। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना के तहत 27,073 लाभार्थियों के खातों में 2 करोड़ 99 लाख 56 हजार 600 रुपये हस्तांतरित हुए। लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना से 25,482 लाभार्थियों को 2 करोड़ 85 लाख 79 हजार 600 रुपये की राशि प्राप्त हुई। बिहार नि:शक्तता पेंशन योजना के अंतर्गत 20,923 दिव्यांग लाभार्थियों के खातों में 2 करोड़ 39 लाख 10 हजार 200 रुपये ट्रांसफर किए गए। वहीं, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय नि:शक्तता पेंशन योजना के 2,282 लाभार्थियों को 25 लाख 10 हजार 200 रुपये की राशि प्रदान की गई। पेंशन में तीन गुना वृद्धि से आर्थिक राहत पेंशन राशि को लगभग तीन गुना बढ़ाकर ₹400 से ₹1100 प्रति माह किए जाने से वृद्धजनों, विधवाओं और दिव्यांगजनों में भारी उत्साह है। लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताते हुए कहा कि महंगाई के इस दौर में पहले मिलने वाली ₹400 की राशि पर्याप्त नहीं थी। अब ₹1100 मिलने से दवा, भोजन और कपड़ों जैसी आवश्यक जरूरतों को पूरा करने में बड़ी मदद मिलेगी। डीबीटी (DBT) से बढ़ी पारदर्शिता पेंशन राशि सीधे बैंक खातों में जाने से बिचौलियों की भूमिका पूरी तरह समाप्त हो गई है, जिससे पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और जवाबदेह बनी है। डीएम सुब्रत कुमार सेन ने सभी पेंशनधारियों को बधाई देते हुए उनके मंगलमय जीवन की कामना की। उन्होंने पारदर्शिता बनाए रखने के लिए जीवन प्रमाणीकरण (Life Verification) की अनिवार्यता पर जोर दिया।

डीएम सुब्रत कुमार सेन ने बताया कि जिले में अब तक 4,23,261 लाभार्थियों का जीवन प्रमाणीकरण हो चुका है। उन्होंने शेष बचे लाभार्थियों से अपील की कि वे अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC), प्रखंड कार्यालय या विशेष शिविरों में जाकर जल्द से जल्द प्रमाणीकरण की प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि पेंशन का भुगतान बिना किसी रुकावट के लगातार जारी रहे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top