Newswahni

औरंगाबाद में रॉड से हमला कर पत्नी की हत्या सिर पर इंच गहरा घाव खून बहने से गई जान साल पहले की थी…




औरंगाबाद में एक शख्स ने अपनी पत्नी की लोहे के रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पति फरार हो गया। आरोपी ने 6 साल पहले लव मैरिज की थी। दंपती को 2 साल की एक बेटी भी है। जानकारी के मुताबिक, बुधवार सुबह सरकारी राशन की दुकान से राशन उठाने की बात पर आरोपी और उसकी पत्नी के बीच विवाद हुआ। इसी दौरान घर में रखे लोहे के रॉड से आरोपी ने पत्नी के सिर पर ताबड़तोड़ हमला शुरू कर दिया। इस दौरान महिला के सिर पर गहरी चोट आई और ज्यादा खून बहने से उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और फरार आरोपी पति की तलाश में जुट गई है। घटना कुटुंबा थाना क्षेत्र के दधपा गांव की है। घटना से जुड़ी 2 तस्वीरें देखिए अब सिलसिलेवार तरीके से जानिए पूरा मामला मृतका की पहचान 25 साल की चंचली देवी, जबकि आरोपी की पहचान उसके पति सनोज मेहता के रूप में हुई है। मृतका मूल रूप से बारुण थाना क्षेत्र के पोखराही गांव की रहने वाली थी। घटना की सूचना उसके मायके वालों को दे दी गई है और उनके पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया जाएगा। आरोपी सनोज दधपा गांव के रहने वाले अवधेश मेहता का बेटा है। जानकारी के मुताबिक, अवधेश अपनी पत्नी के साथ छोटे बेटे सनोज और बहू चंचली देवी के साथ रहते थे। कुछ महीने पहले अवधेश अपनी पत्नी के साथ बड़े बेटे और बहू के साथ रहने लगे थे। गांव के लोगों ने बताया कि अवधेश के बड़े बेटे का राशन कार्ड अलग था, जबकि छोटे बेटे सनोज के राशन कार्ड में उसके माता-पिता का नाम था। दोनों बेटे हर महीने सरकारी राशन की दुकान से राशन उठाते थे। बड़े बेटे के साथ अवधेश के शिफ्ट होने के बाद तय हुआ कि घर में हर महीने एक ही राशन कार्ड से सरकारी राशन आएगा। पिछले महीने यानी मई में सनोज ने राशन उठाया था, इस महीने जब राशन कार्ड से राशन लाने की बात हुई तो सनोज ने मना कर दिया। बताया जा रहा है कि सनोज की पत्नी चंचला देवी पति सनोज पर दबाव डाल रही थी कि आप राशन लेकर आइए। इसी बात को लेकर बुधवार सुबह सनोज और चंचला देवी के बीच विवाद हुई। सनोज और उसका बड़ा भाई अलग-अलग कमरे में रहते थे। बताया जा रहा है कि सनोज और उसकी पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता था, बुधवार को भी झगड़ा हुआ तो कोई बीच-बचाव करने अंदर नहीं पहुंचा। उधर, झगड़े के दौरान सनोज ने पत्नी के सिर पर घर में रखे लोहे के रॉड से हमला कर दिया। इस दौरान चंचला के सिर पर तीन इंच गहरा और दो इंच लंबा घाव हो गया। पत्नी के सिर से खून निकलता देख सनोज उसे अस्पताल ले जाने के बजाए किसी को कुछ बताए बिना घर से निकल गया। सनोज की मां के मुताबिक, छोटी बहू के कमरे से जब खून बाहर निकला, तब उन लोगों ने अंदर जाकर देखा तो चंचला लहुलूहान हालत में बेसुध पड़ी थी। तत्काल चंचला को सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सनोज और चंचली देवी ने 6 साल पहले की थी लव मैरिज पड़ोसियों ने बताया कि अवधेश की एक बेटी की शादी तेल्हड़ा गांव में ब्याही गई है। सनोज की बहन की ननद की शादी पोखराही में हुई है। सनोज अक्सर बहन के ननद के गांव आता जाता था। इसी दौरान उसकी मुलाकात पोखराही की रहने वाली चंचला से हुई थी। दोनों के बीच प्यार हुआ और फिर घरवालों के विरोध के बावजूद सनोज और चंचला ने 6 साल पहले शादी की थी। सनोज मेहता पेशे से हाइवा चालक बताया जाता है। हालांकि पिछले कुछ दिनों से वह घर पर ही रह रहा था। घटना की सूचना मिलते ही कुटुंबा थानाध्यक्ष मो. इमरान आलम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से एक लोहे की रॉड बरामद की है, जिस पर खून के निशान पाए गए हैं। मृतका का चेहरा भी खून से लथपथ मिला। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। थानाध्यक्ष मो. इमरान आलम ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पति की ओर से लोहे की रॉड से सिर पर वार किए जाने की बात सामने आई है, जिससे महिला की मौत हुई। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है तथा मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top