Newswahni

यूसुफ पठान को अमित शाह ने दिल्ली बुलाया था सांसद कल्याण बनर्जी ने पर लगाया पार्टी तोड़ने का आरोप बागियों से पूछा ये…



पश्चिम बंगाल की राजनीति में इन दिनों भारी उथल पुथल देखने को मिल रही है। विधानसभा चुनाव हारते ही ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) में दो फाड़ हो गए। विधायकों के बाद अब सांसद भी बागी हो गए है। इधर पूर्व क्रिकेटर और टीएमस सांसद यूसुफ पठान पर बागी सांसदों का साथ देने का आरोप लगा है। बगावत की खबरों के बीच पार्टी के वरिष्ठ सांसद कल्याण बनर्जी और कीर्ति आजाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बागी सांसदों पर तीखा हमला बोला है। कल्याण बनर्जी ने बीजेपी पर पार्टी को तोड़ने का आरोप लगाया है।

बागी लोकसभा सांसद काकोली घोष ने दावा किया है कि उनके साथ 20 सांसदों ने स्पीकर ओम बिरला को चिट्ठी लिखी और केंद्र और राज्य सरकार के साथ मिलकर काम करने की इच्छा जताई है। इधर TMC सांसद यूसुफ पठान को लेकर भी अलग-अलग चर्चा चल रही है। अब सांसद कल्याण बनर्जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बागी सांसदों को ‘गद्दार’ करार दिया और आरोप लगाया कि यह बगावत भाजपा के इशारे पर हो रही है।

यूसुफ पठान को अमित शाह ने दिल्ली बुलाया था-कल्याण बनर्जी

पार्टी में बगावत पर TMC सांसद कल्याण बनर्जी का गुस्सा बीजेपी पर फूटा है। उन्होंने कहा यूसुफ पठान ने मुझे बताया था कि अमित शाह ने उन्हें बुलाया था और वे उनसे मिलने दिल्ली आए थे। कल्याण बनर्जी ने सभी बागी सांसदों को उनके निर्वाचन क्षेत्रों में टीएमसी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों का सामना करने की चुनौती दी
 

बागी सांसद मोदी को अपना नेता बना लें-कल्याण बनर्जी

पार्टी में बगावत पर TMC सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा, “वे (बागी सांसद) भूपेंद्र यादव के घर गए, सुवेंदु अधिकारी भी वहां गए, इसका मतलब है कि वे BJP में शामिल हो गए हैं। उन्होंने ममता बनर्जी की जगह नरेंद्र मोदी को अपना नेता बना लिया है। मैं हर सांसद को चुनौती देता हूं कि वे अपने चुनाव क्षेत्रों में TMC कार्यकर्ताओं का सामना करें और लोगों की बात सुनें। लोकतंत्र खत्म हो गया है, अब पश्चिम बंगाल में तानाशाही चल रही है।”

मेरे साथ मां, माटी और मानुष है-कल्याण बनर्जी

कल्याण बनर्जी ने कहा, “भाजपा के पास मुख्यमंत्री, ED, CBI और पूरे देश की ताकत है, लेकिन मेरे साथ मां, माटी और मानुष है। मेरे साथ मेरे कार्यकर्ता हैं, जनता है और मेरी पार्टी है।”कल्याण बनर्जी ने काकोली घोष पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने सभी पदों से इस्तीफा देने की बात कही थी, फिर वह चीफ व्हिप कैसे बन गईं? उन्होंने इसे पार्टी विरोधी गतिविधि बताया और आरोप लगाया कि यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा नेताओं के इशारे पर हो रहा है l



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top