Newswahni

गम्हरिया कला बाजार में आभूषण व्यवसायी से लूट की कोशिश अपराधियों ने तीन राउंड की फायरिंग हुए फरार…




दरपा थाना क्षेत्र के गम्हरिया कला बाजार में मंगलवार देर शाम आभूषण व्यवसायी अनोज कुमार से लूट का प्रयास किया गया। दो बाइकों पर सवार चार अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम देने की कोशिश की, लेकिन व्यवसायी की सूझबूझ और बहादुरी के कारण वे असफल रहे। लूट में असफल होने पर अपराधियों ने की फायरिंग लूट की कोशिश नाकाम होने पर अपराधियों ने दहशत फैलाने के लिए ताबड़तोड़ तीन राउंड फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। फायरिंग की आवाज सुनकर व्यवसायी अनोज कुमार अचानक जमीन पर गिर पड़े, जिससे वे बाल-बाल बच गए और उन्हें कोई गोली नहीं लगी। दुकान बंद कर घर लौटते समय हुआ हमला पीड़ित व्यवसायी अनोज कुमार ने बताया कि वे प्रतिदिन की तरह करीब 8:20 बजे अपनी दुकान ‘वैष्णवी ज्वेलर्स’ बंद कर बाइक से घर लौटने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान दो बाइकों पर सवार चार अज्ञात अपराधी वहां पहुंच गए और उन पर हमला कर दिया। विरोध के बाद बचाई गई ज्वेलरी अपराधियों ने बाइक पर रखे रुपये और आभूषण से भरे बैग को छीनने की कोशिश की। व्यवसायी ने हिम्मत दिखाते हुए विरोध किया और बैग छीनकर पास की एक दुकान में फेंक दिया, जिससे बड़ी लूट की घटना टल गई। मौके से फरार हुए अपराधी अपनी योजना विफल होते देख अपराधियों ने तीन राउंड फायरिंग की और फिर नरकटिया की ओर फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि अपराधी दो बाइकों पर थे, जिनमें से एक सफेद अपाचे बाइक थी, जबकि दूसरी बाइक की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने बरामद किए खोखे, शुरू की छापेमारी घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटनास्थल से तीन खाली खोखे बरामद किए गए हैं। पुलिस ने इलाके में नाकेबंदी कर अपराधियों की तलाश तेज कर दी है। दरपा थानाध्यक्ष अनीश कुमार ने बताया कि फायरिंग की सूचना पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top