![]()
लखीसराय जिले के बड़हिया थाना क्षेत्र के चेतन टोला खुटहा गांव में वज्रपात से एक 55 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। मृतक की पहचान स्वर्गीय बीनो सिंह के पुत्र रामविलास सिंह के रूप में हुई है। यह घटना तब हुई जब रामविलास सिंह खेत से घर लौट रहे थे। परिजनों के अनुसार, रामविलास सिंह खेत से जलावन लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक मौसम बदला और तेज गर्जना के साथ बारिश शुरू हो गई। खराब मौसम के बीच अचानक ठनका गिरा, जिसकी चपेट में आने से रामविलास सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवार और पूरे गांव में शोक का माहौल आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन वज्रपात की तीव्रता इतनी अधिक थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद परिवार और पूरे गांव में शोक का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही बड़हिया थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल की। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, लखीसराय भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। ऐसी घटनाएं लगातार सामने आ रही स्थानीय लोगों ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया है। उनका कहना है कि अचानक मौसम खराब होने के कारण ऐसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और खेतों में जाने से बचना चाहिए।
Source link