Newswahni

कटिहार में ओवरलोड ट्रक पुल से नीचे गिरा चालक के पैर में फ्रैक्चर खलासी को भी चोटें आईं दोनों पश्चिम बंगाल निवासी…




कटिहार के बारसोई प्रखंड में आबादपुर-बारसोई मुख्य सड़क (एसएच-98) पर सकपान गांव के पास एक सड़क हादसा हुआ। पश्चिम बंगाल से ईंट लादकर आबादपुर जा रहा एक ओवरलोड ट्रक अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे गिर गया। इस दुर्घटना में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि खलासी को भी चोटें आईं। ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हादसा इतना भीषण था कि ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक व खलासी वाहन के अंदर फंस गए। सूचना मिलने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने जेसीबी मशीन की मदद से ट्रक का दरवाजा तोड़कर दोनों घायलों को बाहर निकाला। घायलों को अस्पताल पहुंचाया आबादपुर पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल बारसोई पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चालक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर कर दिया गया। अस्पताल के चिकित्सक डॉ. करमचंद उरांव ने बताया कि चालक की हालत नाजुक है। उसके दाहिने पैर में फ्रैक्चर है और सिर व शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। उसे उच्च चिकित्सा केंद्र भेजा गया है। ओवरलोड वाहनों के परिचालन पर रोक लगे घायल चालक की पहचान मुशर्रफ और खलासी की पहचान हुमायूं के रूप में हुई है। दोनों पश्चिम बंगाल के हरिश्चंद्रपुर थाना क्षेत्र के मिलनगर के निवासी हैं। वे पश्चिम बंगाल निर्मित ‘रेजा ब्रांड’ की ईंटें लेकर आबादपुर जा रहे थे। स्थानीय ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल से आने वाले ओवरलोड ईंट लदे ट्रक क्षेत्र में लगातार बिना रोक-टोक चल रहे हैं, जिससे सड़क हादसों का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से अवैध ओवरलोड वाहनों के परिचालन पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top