Newswahni

अग्निशमन विभाग का होटल्स प्रतिष्ठानों में छापा कंकड़बाग इलाके में पहुंची टींम लापरवाही और मानकों का उल्लंघन करते पकड़े गए होटल्स…




अग्निशमन विभाग की ओर से लगातार कार्रवाई जारी है। कंकड़बाग इलाके में आज 17 होटल्स और अन्य प्रतिष्ठानों में अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी अजीत कुमार के नेतृत्व में औचक निरीक्षण और धावा बोला गया। इसमें राजेंद्र नगर टर्मिनल के ठीक सामने स्थित होटल रॉयल पैलेस हंग्री हाउस रेस्टोरेंट, HOTEL PANASIA, समेत अन्य दो होटल्स में औचक धावा दल पहुंचा। इस दौरान घोर लापरवाही पाई गई। खानापूर्ति के लिए फायर एक्सटिंग्विशर रखे गए थे। जब इसकी जांच हुई तो इन सभी के डेट एक साल पहले ही लेप्स पाए गए। एंट्री एग्जिट गेट पर साइनेज नहीं मिले पानी टैंक भी मानकों के मुताबिक नहीं पाया गया। एंट्री एग्जिट गेट पर साइनेज नहीं मिले। सीढ़ियों की चौड़ाई और गैलरी भी मानकों के मुताबिक नहीं थी। फायर सर्टिफिकेट की जांच जब अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी ने की तो वो भी 1 वर्ष पहले के लेप्स प्रस्तुत किए गए। अग्निशमन अनुमंडल पदाधिकारी अजीत कुमार ने बताया कि वरीय अधिकारियों के निर्देशानुसार लगातार कार्रवाई की जा रही है। आज कंकड़बाग इलाके के 17 प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया। खासकर के होटल्स में खामियां पाई गई हैं। 15 दिन की मोहल्लत दी गई है इन सभी को 7 से 15 दिन की मोहल्लत दी गई है। सभी को नोटिस दिया गया है। इसके बाद एक बार फिर आकर देखा जाएगा। उस समय अवधि तक इसे दुरुस्त नहीं किया जाता है, तो बिल्डिंग सील करने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top