
Delhi Hotel Fire: दिल्ली के मालवीय नगर स्थित हौज रानी इलाके के ‘फ्लोरिश स्टे’ होटल (गैस्ट हाउस) में लगी भीषण आग के मामले में एक और दुखद खबर सामने आई है। अस्पताल में इलाज के दौरान एक और पीड़ित ने दम तोड़ दिया है, जिसके बाद इस दर्दनाक हादसे में मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 22 हो गई है।
बता दें, यह भीषण आग 3 जून को सुबह इमारत के बेसमेंट में स्थित रेस्तरां की रसोई से शुरू हुई थी, जिसने देखते ही देखते पूरी पांच मंजिला इमारत को अपनी चपेट में ले लिया था। हादसे के वक्त होटल में कई लोग मौजूद थे, जिनमें से अधिकांश इलाज के लिए दिल्ली आए विदेशी नागरिक और उनके पर्रिजन या केयर टेकर थे।
शुरुआती जांच में सामने आया है कि होटल प्रशासन बिना फायर एनओसी (NOC) और तय मानक से अधिक कमरे गैर-कानूनी तरीके से संचालित कर रहा था, जिसके चलते पुलिस ने होटल मालिक को गिरफ्तार कर गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है।