Newswahni

समस्तीपुर हत्याकांड का खुलासा दो आरोपी गिरफ्तार अवैध संबंध आपसी विवाद में वारदात को दिया था अंजाम मां ने घर से बुलाकर मारने…




समस्तीपुर पुलिस ने सुमन हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। अवैध संबंध और आपसी विवाद में वारदात को अंजाम दिया गया था। इस मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मृतक की पहचान छतवारी वार्ड संख्या 4 निवासी सुमन कुमार(23) के रूप में हुई है। हत्या के बाद मां रंजन देवी ने उजियारपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि बहू प्रियंका कुमारी और आरोपी अमन कुमार के बीच अवैध संबंध था। इसी विवाद में मेरे बेटे को मारा गया है। गांव के राजू दास, अमन कुमार और दो अज्ञात लोगों पर उनके बेटे को घर से बुलाकर हत्या करने और शव को खेत में फेंकने का आरोप लगाया था। केस दर्ज होने के बाद से ही पुलिस ने तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल किया दलसिंहसराय डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस जांच में हत्या के पीछे अवैध संबंध और आपसी विवाद ही मुख्य कारण पाए गए हैं। पुलिस ने छतवारी गांव के राजू दास और लक्ष्मीपुर महेशपट्टी के अमन कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसके बाद उन्होंने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। डीएसपी के अनुसार पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। आरोपियों ने पुलिस को घटना से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी। जिसके आधार पर मामले का खुलासा संभव हो सका। पुलिस का कहना है कि हत्या पूर्व नियोजित तरीके से की गई थी और इसके पीछे निजी संबंधों को लेकर उत्पन्न विवाद मुख्य वजह बनी। अज्ञात आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी जारी है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top