Newswahni

दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में भारत युवा सम्मेलन का आयोजन रेखा गुप्ता बोलीं देश के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलें युवा…



MY Bharat Youth Convention 2026: विकसित भारत 2047 के लक्ष्य से युवाओं की शक्ति को जोड़ने के उद्देश्य से, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत चलाए जा रहे मेरा युवा भारत (MY Bharat) कार्यक्रम द्वारा 6 जून को नई दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में ‘यूथ फॉर विकसित भारत – MY Bharat यूथ कन्वेंशन’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में देशभर से 6 हजार से ज्यादा युवा शामिल हुए।

कार्यक्रम में केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और विभिन्न क्षेत्रों की कई प्रमुख हस्तियां ने शिरकत की। सम्मेलन में भारत के सबसे तेज धावक और 100 मीटर नेशनल रिकॉर्ड होल्डर गुरिंदरवीर सिंह, boAt कंपनी के सह-संस्थापक अमन गुप्ता, ओलंपिक पदक विजेता अमन सहरावत शामिल हुए।

दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने कहा कि आज का ‘यूथ फॉर विकसित भारत’ सम्मेलन एक शानदार कार्यक्रम है। यहां अलग-अलग क्षेत्रों के युवा अचीवर्स को सम्मानित किया गया है। मेरा मानना ​​है कि देश के जो युवा क्रिएटिव और दूरदर्शी हैं, उन्हें देश के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करना चाहिए और भविष्य का निर्माण करना चाहिए।

युवा इनोवेशन की अगली लहर को आगे बढ़ा रहे हैं- अमन गुप्ता

boAt कंपनी के को-फाउंडर अमन गुप्ता ने कहा कि भारत सच में तेजी से आगे बढ़ रहा है। आज हमारा देश उद्यमियों के लिए एक मजबूत देश बन रहा है। दुनिया भर में बहुत कुछ हो रहा है। अमेरिका को ही देख लीजिए- वहां से कई भारतीय वापस आ रहे हैं।हमारे देश में युवा अब इनोवेशन की अगली लहर को आगे बढ़ा रहे हैं। पूरा इकोसिस्टम बदल गया है। पहले लोग शायद व्यापारियों को धोखेबाज समझते थे, लेकिन आज लोग स्टार्टअप शुरू कर रहे हैं। परिवार अब गर्व से कहते हैं, ‘मेरा बच्चा एक वेंचर शुरू कर रहा है’ या ‘मेरा बच्चा फाउंडर बन रहा है।’ युवा फाउंडर्स का आगे आना और इनोवेशन के अगले दौर को आगे बढ़ाना अब ‘कूल’ माना जाता है।

भारतीय एथलीट गुरिंदरवीर सिंह ने कहा कि यह हमारे लिए बहुत गर्व का पल है। हमें इतने बड़े मंच पर आने का मौका मिल रहा है। पूरे देश को हमसे उम्मीदें थीं। हमने कड़ी ट्रेनिंग की, मेहनत की और सरकार व स्पोर्ट्स अथॉरिटी से बहुत ज्यादा सपोर्ट और सुविधाएं मिलीं। गर्व का यह पल सब कुछ सार्थक बना देता है। मैं इसे लेकर बहुत खुश हूं। पिछले दो हफ्ते मेरे रिकॉर्ड-तोड़ प्रदर्शन के बाद मेरे लिए सबसे अच्छे पल रहे हैं। यह एक बहुत बड़ा सरप्राइज था। PM मोदी से बात करना बिल्कुल भी उम्मीद के मुताबिक नहीं था। यह एक बहुत बड़ा सरप्राइज था- सच में अविश्वसनीय। यह मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा पल बन गया। मेरे परिवार के लिए भी एक बहुत बड़ा माइलस्टोन है।

इस अवसर पर MY Bharat को हाल ही में मिले गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड का भी जश्न मनाया गया। ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग (VBYLD) क्विज’ के जरिए एक हफ्ते में सबसे अधिक लोगों द्वारा ऑनलाइन क्विज देने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया है। इस पहल में देश के सभी 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों से 50 लाख से अधिक युवाओं ने भाग लिया था। वहीं, 3,90,812 प्रतिभागियों ने निर्धारित अवधि के दौरान क्विज सफलतापूर्वक पूरा किया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top