
Bank Holidays June 2026: जून का पहला हफ्ता खत्म होने को है, लेकिन अभी भी बैंक कर्मचारियों को 11 दिन और छुट्टी मिलेगी। यानी इस महीने में कई और दिन बैंक ब्रांच बंद मिलेंगी। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, 4 रविवार और 2 शनिवार के अलावा 5 दिन अलग-अलग राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
4 रविवार: 7, 14, 21 और 28 जून
2 शनिवार: 13 और 27 जून (दूसरा और चौथा शनिवार)
5 छुट्टियां: 15, 25, 26, 29 और 30 जून
इन खास दिनों के लिए मिल रही छुट्टियां
15 जून: YMA डे और राजा संक्रांति, आइजोल और भुवनेश्वर
25 जून: मुहर्रम, विजयवाड़ा
26 जून: मुहर्रम, पूरे देश
29 जून: संत कबीर जयंती, शिमला
30 जून: रेमो नी आइजोल
वहीं, जून 2026 में अभी शेयर बाजार भी और 9 दिन बंद रहेगा। इसमें 8 वीकेंड (शनिवार-रविवार) और 26 जून को मुहर्रम की छुट्टी शामिल है। निवेशकों को इन तारीखों का ध्यान रखना चाहिए। बैंक ब्रांच बंद होने पर भी आप UPI, नेट बैंकिंग, मोबाइल ऐप और ATM के जरिए पैसे ट्रांसफर, बिल पेमेंट और बाकी काम आसानी से कर सकते हैं। बैंकों की छुट्टियों का इन डिजिटल सेवाओं पर कोई असर नहीं पड़ता। बड़ी ट्रांजेक्शन या चेक क्लियरेंस से पहले अपनी ब्रांच से कन्फर्म कर लें। खासकर अलग-अलग राज्यों में रहने वाले लोग लोकल हॉलिडे चेक करें।