Newswahni

बेगूसराय के सिमरिया में गंगा में डूबी ननद भौजाई एक का शव निकाला दूसरे की तलाश जारी दरभंगा से स्नान के लिए आए…




बेगूसराय के सिमरिया गंगा घाट पर आज स्नान करने के दौरान ननद-भौजाई डूब गई। सूचना मिलते ही गोताखोरों ने काफी प्रयास कर ननद का शव गंगा नदी से निकाला है, जबकि भौजाई की खोजबीन चल रही है। मृतका की पहचान दरभंगा के रहने वाले श्रवण महतो की पुत्री सुंदरी कुमारी (17) के रूप में हुई है। जबकि, अरुण महतों की पत्नी मन्नु देवी (24) की खोजबीन की जा रही है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि दरभंगा जिला के विशनपुर थाना क्षेत्र स्थित विशनपुर गांव के रहने वाले लक्ष्मण महतो की मां का 15 दिन पहले निधन हो गया था। उसके बाद शुद्धिकरण के लिए गांव एवं रिश्तेदारी के 40 लोग गंगा स्नान करने के लिए सिमरिया आए थे। नहाने के दौरान गहरे पानी में गई दोनों महिलाएं सुबह में सभी लोग सिमरिया पहुंचे तथा स्नान करने लगे। सभी लोग स्नान करके नदी से निकल गए। इसके बाद सुंदरी कुमारी अपने भौजाई मन्नु देवी के साथ स्नान करने गई। इसी दौरान तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई, इसी बीच दोनों गहरे पानी में चली गई। पांच मिनट के बाद परिजनों ने नहीं देखकर हल्ला मचाया। गंगा स्नान कर रहे अन्य लोगों ने भी खोजा तो कुछ पता नहीं चला। परिजनों ने खोजा तो SDRF की टीम भी नहीं थी। डायल-112 को फोन किया तो कोई रिस्पांस नहीं मिला। बारिश खत्म होने के बाद घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय गोताखोर पहुंचे और खोजबीन शुरू किया गया। जिसमें काफी देर तक सुंदरी कुमारी का शव बरामद किया गया है। लक्ष्मण महतों ने बताया कि मां का श्राद्ध कर्म 15 दिन में समाप्त होने के बाद सभी लोग सिमरिया गंगा घाट पर स्नान करने के लिए आए थे। इसी दौरान ननद-भौजाई दोनों स्नान करने के लिए एक साथ गई थी। जैसे ही गंगा नदी में दोनों ने एक साथ डुबकी लगाई की डूबी ही रह गई। फिलहाल परिजनों के करुण क्रंदन से सिमरिया घाट का माहौल गमगीन हो गया है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top