Newswahni

Samastipur Aunt House Rs 2500 Theft Caught; Panchayat Beats Thief


समस्तीपुर में चोरी के आरोप एक किशोर की डंडे से पिटाई की गई है। भरी पंचायत में 100 बार उठक-बैठक भी कराई गई। जिसका वीडियो भी सामने आया है। पीड़ित पक्ष की ओर से अभी थाने में आवेदन नहीं दिया गया है। घटना विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के बढ़ौना गांव की है।

.

गांव में पंचायत बुलाई गई

आरोप है कि किशोर गांव में पड़ोसी चाची के घर में पीछे के रास्ते से घुसा था। ट्रंक से 2500 रुपए चुरा लिया। इस दौरान घर की मालकिन राधा देवी वहां पहुंच गई। किशोर को पकड़ लिया। इसके बाद उसके पिता और आसपास के लोगों को जानकारी दी गई। मामले को लेकर पंचायत बुलाई गई। जहां महिला और आरोपी को लाया गया। पूछताछ के दौरान उसने चोरी का बात स्वीकार कर ली और पैसा लौटा दिया।

किशोर को भरी पंचायत में डंडे से पीटा गया।

किशोर को भरी पंचायत में डंडे से पीटा गया।

100 बार उठक-बैठक की सजा

पैसा लौटान के बाद भी पंचायक ने चोरी के जुर्म में किशोर को 11 बार डंडे से पिटाई और 100 बार उठक-बैठक की सुनाई। इसके बाद एक ग्रामीण उसे डंडे से पीटने लगा। हैरानी की बात यह कि उस समय किशोर का पिता भी वहीं मौजूद था, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं कहा। इस तुलक फरमान का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वारयल कर दिया। घटना गुरुवार की बताई जा रही है। जिसका अब वीडियो सामने आया है।

वीडियो के आधार पर जांच की जा रही है

इस संबंध में दलसिंहसराय के डीएसपी विवेक कुमार ने कहा कि किशोर के साथ अमानवीय की सूचना मिली है। वायरल वीडियो भी मिला है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। हालांकि अबतक पीड़ित की ओर से कोई आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलते ही उचित कार्रवाई की जाएगी।

मौके पर मौजूद लोगों ने पिटाई करने से नहीं रोका।

मौके पर मौजूद लोगों ने पिटाई करने से नहीं रोका।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top