Newswahni

अपराधी रामधारी यादव के घर इश्तिहार चिपकाया भागलपुर में सभापति मर्डर मामला फरार मिथुन यादव की तलाश कर रही पुलिस…




भागलपुर के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार को पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर कुख्यात अपराधी रामधनी यादव के घर इश्तिहार चस्पा किया। पुलिस टीम ढोल-नगाड़े के साथ रामधानी यादव के आवास पर पहुंची और सार्वजनिक रूप से उद्घोषणा करते हुए फरार आरोपी मिथुन यादव, भाई अंकित और मां नीलम देवी को निर्धारित तिथि तक न्यायालय के सामने उपस्थित होने का निर्देश दिया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि कोर्ट के आदेश के बावजूद यदि आरोपी तय समय सीमा के अंदर आत्मसमर्पण नहीं करते है, तो उसके विरुद्ध कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। इश्तिहार चस्पा करने की कार्रवाई के दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय लोगों को भी बताया कि आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि न्यायालय के निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए यह कार्रवाई की गई है। बता दें कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और मामले के निपटारे के लिए विशेष प्रयास जारी हैं और न्यायालय के आदेशों का सख्ती से अनुपालन कराया जा रहा है बता दें कि सुल्तानगंज में चर्चित सभापति हत्याकांड और पीसीएस अधिकारी हत्याकांड के बाद पुलिस ने जांच के दौरान आर्म्स एक्ट के तहत कई लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। इसी क्रम में कुख्यात अपराधी रामधानी यादव के बेटे मिथुन यादव का नाम भी सामने आया, जिसके बाद उसके खिलाफ सुल्तानगंज थाना में मामला दर्ज किया गया। ठिकाना बदल रहा है आरोपी पुलिस के अनुसार प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से मिथुन यादव लगातार फरार चल रहा है और गिरफ्तारी से बचने के लिए ठिकाने बदल रहा है। इस बीच मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बदमाश रामधानी यादव को एक पुलिस मुठभेड़ में मार गिराया था। घटना के बाद से परिवार के कई सदस्य भी घर छोड़कर फरार है। पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है, लेकिन अब तक मिथुन यादव की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इसी कारण कोर्ट से इश्तिहार जारी किया गया। पुलिस ने चेतावनी दी है कि यदि आरोपी निर्धारित तिथि तक कोर्ट में उपस्थित नहीं होता है, तो उसके खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top