Newswahni

अरवल में नवविवाहिता की हत्या का आरोप पुलिस ने पति को हिरासत में लिया चार माह पहले शादी हुई थी…




अरवल जिले के सदर थाना क्षेत्र के सकरी चौकी गांव में शुक्रवार देर शाम एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब घर में बच्चे के जन्मदिन की तैयारी चल रही थी। सूचना मिलते ही सदर थाने की पुलिस और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) कुमार संजय मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। मृतका की पहचान 20 वर्षीय प्रीति कुमारी के रूप में हुई है। वह पटना जिले के मसौढ़ी थाना क्षेत्र के वीर ओरियाना गांव निवासी हरेंद्र पासवान की पुत्री थी। चार माह पहले ही उसकी शादी सकरी चौकी गांव निवासी धर्मराज पासवान के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। मृतका के पिता हरेंद्र पासवान ने आरोप लगाया है कि शादी के कुछ समय बाद से ही उनकी बेटी को दहेज की अतिरिक्त मांग को लेकर प्रताड़ित किया जाने लगा था। उन्होंने बताया कि पति, सास, ससुर और अन्य ससुराल वाले लगातार मारपीट और मानसिक उत्पीड़न करते थे। परिजनों का आरोप है कि जन्मदिन समारोह की तैयारी के बीच ससुराल पक्ष ने मिलकर उनकी बेटी की हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही मायके पक्ष के लोग बड़ी संख्या में सकरी चौकी गांव पहुंचे। मृतका के पिता ने यह भी बताया कि धर्मराज पासवान पहले से शादीशुदा था और उसकी एक बेटी भी है। पहली पत्नी से दूरी बनने के बावजूद उसने प्रीति कुमारी से दूसरी शादी की थी। मामले की जानकारी देते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार संजय ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला प्रतीत होता है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। परिजनों के बयान के आधार पर मृतका के पति धर्मराज पासवान को हिरासत में ले लिया गया है और कड़ी पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top