Newswahni

भभुआ रोड स्टेशन के पास ट्रेन से गिरा युवक मौत सीवान का रहने वाला था पत्नी को मायके छोड़कर लौट रहा था गुजरात…




कैमूर में भभुआ रोड रेलवे स्टेशन के समीप चलती ट्रेन से गिरने के कारण एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सिवान जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के करदासपुर गांव निवासी अभीचंद्र यादव के पुत्र अरविंद यादव के रूप में हुई है। अरविंद अपनी पत्नी को धनबाद स्थित उसके मायके छोड़कर गुजरात वापस काम पर लौट रहा था। पारिवारिक जानकारी के अनुसार, अरविंद यादव अपनी पत्नी को धनबाद स्थित उसके मायके छोड़ने गया था। पत्नी को सकुशल पहुंचाने के बाद वह गुजरात लौट रहा था। इसी दौरान भभुआ रोड स्टेशन के पास अचानक संतुलन बिगड़ने या किसी अन्य कारण से वह चलती ट्रेन से नीचे गिर गया और ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसका शरीर गंभीर रूप से क्षत-विक्षत हो गया। जीआरपी और आरपीएफ की टीम तुरंत मौके पर पहुंची घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी और आरपीएफ की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को अनुमंडल अस्पताल मोहनिया पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल के चिकित्सकों ने गहन जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मोहनिया थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत की सूचना मिली थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया है। मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है, जिसके बाद वे मोहनिया के लिए रवाना हो चुके हैं। पुलिस मामले की जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top