मृतका नेहा कुमारी की फाइल फोटो।
बेगूसराय में NH-31 फोरलेन पर गुरुवार को सीमेंट लोड ट्रक से कुचलकर एक महिला की मौत हो गई। घटना लाखो थाना क्षेत्र में रमजानपुर के पास की है। मृतका की पहचान चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र स्थित खांजहांपुर गांव के रहने वाले अमरजीत महतो की पत्नी नेहा कुमार
.
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि हाल ही में बीएड करने के बाद नेहा शिक्षक बनने के लिए प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रही थी। ससुराल दूर रहने के कारण फिलहाल वो अपने मायके बेगूसराय जिला मुख्यालय के नागदाह मोहल्ले में 2 माह के बेटे आयुष के साथ रहती और यही पढ़ाई करती थी।

रोते-बिलखते परिजन
जमीन देखने के लिए भाई संग स्कूटी से जा रही थी
आज वह एक जमीन देखने के लिए अपने भाई के साथ स्कूटी से जा रही थी। इसी दौरान लाखो थाना क्षेत्र में रमजानपुर के समीप सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक कुचल दिया। जिसमें नेहा की मौत हो गई, जबकि भाई घायल हो गया। घटना के बाद जुटे आसपास के लोगों ने ट्रक को खदेड़ कर पकड़ा, जिसमें ड्राइवर भाग गया, लेकिन खलासी लोगों के हत्थे चढ़ गया, जिसकी पिटाई कर दी गई।
इधर घटना की सूचना मिलते ही लाखो थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और कंटेनर ट्रक जब्त करने के साथ खलासी को लोगों के चंगुल से छुड़ाकर इलाज के लिए भेजा गया। वहीं, लाश को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।